फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government started health checkup scheme for poor families: Gupta

सरकार ने शुरू की गरीब परिवारों के स्वास्थ्य जांच की योजना : गुप्ता

Sun, 11 Dec 2022 08:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Government started health checkup scheme for poor families: Gupta
लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिला प्रशासनिक सचिव विकास गुप्ता। वि
रोहतक । जिला के प्रशासनिक सचिव विकास गुप्ता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर ऐसी समस्याओं की पहचान कर उनका यथाशीघ्र निपटान किया जायेगा ताकि बिना किसी देरी के लाभार्थियों को लाभ मिल सके। वे लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य के अंत्योदय परिवारों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इन गरीब परिवारों को चिरायु हरियाणा योजना के तहत लगभग 1500 हेल्थ पैकेज के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध होगा। सरकार की तरफ से एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले जरूरमंद परिवारों को अच्छे उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। चिरायु हरियाणा योजना के तहत जिला में 42 हजार नए लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके है, जिनका वितरण करवाया जा रहा है। जिला में इस योजना के 4 लाख 29 हजार कुल लाभार्थी है। सरकार द्वारा गरीब परिवारों के स्वास्थ्य जांच के लिए भी योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
प्रशासनिक सचिव विकास गुप्ता ने जिला में सेवा का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने 25 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की। साथ ही उपायुक्त से कहा कि वे कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समय-समय पर समीक्षा करें। उन्होंने गत दिनों परिवार पहचान पत्र की जांच के दौरान रोकी गई विभिन्न पेंशन के बारे में जानकारी हासिल की तथा कहा कि पेंशन दोबारा शुरू करने के साथ-साथ लाभार्थियों को एरियर भी दिया जाये।
कानून-व्यवस्था को लेकर दिये निर्देश
विकास गुप्ता ने जिला में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक से विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों में कमी दर्ज की गई है तथा एनडीपीएस के मामले बढ़ रहे है। प्रशासनिक सचिव ने शहर में यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में सीवरेज व्यवस्था की सरकार की योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। साथ ही शिक्षा विभाग की ई-अधिगम योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में उपमंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, दलबीर फौगाट एवं सुभाष चंद्र जून, परिवहन महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह मलिक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सम्पदा अधिकारी श्वेता सुहाग, रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक मेजर गायत्री अहलावत, नगराधीश मोहित महराना, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार के अलावा सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता दिनेश राठी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता एके यादव, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता राजीव गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed