{"_id":"6611b9e5805acda5be0bcf97","slug":"good-health-is-the-capital-of-life-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106634-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बेहतर स्वास्थ्य ही जीवन की पूंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बेहतर स्वास्थ्य ही जीवन की पूंजी
Sun, 07 Apr 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार में स्थित वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय के गोद लिए गांव नूना माजरा में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
हॉस्पिटल से फ्रंट डेस्क मैनेजर प्रियंका, एमएस डॉ. शोभा, डॉ. निशा, डॉ. हिमानी, डॉ. उमेश जोशी व उनकी टीम से राहुल, अमित, सोनिया, सार्थक ने शिरकत की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ स्वच्छ खाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि कैसे दुनिया एक साथ आकर सभी को लंबा और स्वस्थ जीवन जीने में मदद कर सकती है। शिविर में चिकित्सकों ने लोगों को उचित सलाह के साथ-साथ आवश्यक दवाएं भी दी और लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए क्योंकि समय पर छोटी बीमारियों का इलाज नहीं होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है। महाविद्यालय के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि हमारा स्वास्थ्य ही हमारे जीवन की पूंजी है। शिविर में आए सभी मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, वजन, दंत व आंखों की जांच एवं अन्य बीमारियों की जांच पड़ताल कर मुफ्त चिकित्सा सेवा का लाभ लोगों को दिया। स्वयंसेविकाओं ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। गांव के सरपंच जय भगवान शर्मा ने भी इसमें सहयोग किया। इसका आयोजन आउटरीच सेल द्वारा किया गया।