फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gaud College turns into an arena, students beaten with sticks in broad daylight

Rohtak News: गौड़ कॉलेज बना अखाड़ा, दिनदहाड़े छात्रों को डंडों से पीटा

Thu, 21 May 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gaud College turns into an arena, students beaten with sticks in broad daylight
51-वायरल वीडियो में गौड़ कॉलेज के गेट पर पार्किंग में दो युवकों को डंडों से पीटते युवक। स्रोत :
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज बुधवार सुबह छात्रों की लड़ाई का अखाड़ा बन गया। एक दर्जन युवकों ने दो छात्रों को जमकर डंडों से पीटा। पूरे घटनाक्रम की वीडियो वायरल हो गई है। सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि कॉलेज की पार्किंग के अंदर एक दर्जन युवक दो छात्रों से मारपीट कर रहे हैं। एक हमलावर ने पीले रंग का कपड़ा सिर पर बांधा हुआ है। पूरी मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सिटी थाने से एक पीसीआर मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दोनों पक्ष जा चुके थे। घायल छात्रों का भी पता नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि हमलावर भी कॉलेज के छात्र हैं। जिन छात्रों से मारपीट की गई उनके गुट ने दूसरे पक्ष के छात्रों से मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गौड़ कॉलेज में छात्रों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। जब तक पुलिस पहुंची दोनों पक्ष जा चुके थे। किसी छात्र की अभी शिकायत नहीं है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। पीसीआर कॉलेज के बाहर शाम तक तैनात रही।
इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी थाना सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed