फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gangster Nandu from Britain demanded extortion of Rs 5 crore from hotelier, got protection

Rohtak News: ब्रिटेन से गैंगस्टर नंदू ने होटल कारोबारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, मिली सुरक्षा

Thu, 17 Jul 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 17 Jul 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Gangster Nandu from Britain demanded extortion of Rs 5 crore from hotelier, got protection
रोहतक। होटल कारोबारी व बंगला साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पूर्व प्रधान अवतार सिंह कोचर उर्फ डोली सरदार से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। उन्हें ब्रिटेन के नंबर से गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू नाम से व्हाट्सएप कॉल आईं। संदेश आए-पैसे का प्रबंध कर लेना, नहीं तो गुरुद्वारे वाली गली में गोलियां चलेंगी। सहमे डोली ने सपरिवार एसपी से मिलकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई तो शाम को एक गनमैन दे दिया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

भिवानी स्टैंड के पास रहने वाले डोली सरदार शहर के पुराने कारोबारी हैं। वह जींद रोड स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारे की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने एसपी को दी शिकायत में बताया है कि उनके एक बेटा व बेटी हैं। दिल्ली व रोहतक में होटल व पेट्रोल पंप हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 7 बजे उनके पास एक अज्ञात विदेशी नंबर से दो बार व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कपिल सांगवान उर्फ नंदू बताते हुए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर बेटे गगन और शादीशुदा बेटी गुंजन को जान से मारने की धमकी दी। तीसरी बार कॉल नहीं उठाने पर उसने मैसेज भेजे। बेटा-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। जवाब नहीं दिया तो बेटी गुंजन को फोन करके धमकाया।
कहा, उनके पिता अवतार सिंह डोली से रंगदारी मांगी है। रंगदारी देने की जगह पिता ने कॉल उठाना बंद कर दिया है। कॉल नहीं उठाई तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
...
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष राठी की हत्या का नंदू ने लिया था जिम्मा
गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने 25 फरवरी 2024 को बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जय किशन दलाल की गोलियां मार कर हत्या कराने की जिम्मेदारी ली थी। उसने लोकेशन के लिए जीपीएस ट्रैकर की मदद ली थी। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। ब्रिटेन में बैठा नंदू वहीं से गैंग ऑपरेट कर रहा है। उसका आपराधिक दायरा झज्जर के बहादुरगढ़ और दिल्ली तक रहा है। रोहतक में किसी कारोबारी से उसने पहली बार रंगदारी मांगी है।

डोली को तीन बार मिल चुकी धमकी...सुरक्षा भी
डोली सरदार को पहली बार 2013 में धमकी भरे पत्र मिले थे। 2015 व 2016 भी उनसे रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी। सब्जी मंडी व सिविल लाइन थाने में मुकदमे लिखे। नौ साल बाद अब फिर रंगदारी मांगे जाने से पूरा परिवार दहशत में है।


-----------
व्यापारी से रंगदारी मांगने की शिकायत आई है, जिसकी जांच पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को सौंपी है। तथ्यों के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- नरेंद्र बिजारणिया, एसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed