{"_id":"66f1bfef47212110180edc04","slug":"friend-entered-the-house-and-murdered-sonu-revealed-after-four-days-rohtak-news-c-17-roh1020-511576-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घर में घुसकर दोस्त ने की सोनू की हत्या, चार दिन बाद हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घर में घुसकर दोस्त ने की सोनू की हत्या, चार दिन बाद हुआ खुलासा
विज्ञापन
रोहतक। थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र के बोहर गांव में घर में घुसकर नुकीले हथियार से एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद तीन दिन शव घर में पड़ा रहा। बदबू आने पर पड़ोसियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप बेटे के दोस्त पर लगाकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे जांच की जाएगी।
बोहर निवासी रामचंद्र ने बताया कि वह काम के सिलसिले में झज्जर में ही रहते हैं। उनका बेटा सोनू (37) गांव में अकेला रहता था। सोनू की शादी कई साल पहले बजाना निवासी मेनका के साथ हुई थी। तीन साल से उनका केस अदालत में चल रहा है। उनके एक बेटी भी है। मगर वैवाहिक विवाद के कारण सोनू गांव वाले घर में अकेला ही रहता था।
सोमवार को गांव के पड़ोसी प्रदीप ने रामचंद्र को फोन कर बताया कि उनके घर से बदबू आ रही है। कई दिन से सोनू भी दिखाई नहीं दे रहा है। झज्जर से रामचंद्र अपने घर पहुंचे। कमरे में सोनू का शव लहूलुहान हालत में बेड और दीवार के बीच पड़ा था। उसके सिर और चेहरे पर नुकीले हथियार से चोट के निशान थे। घटना के बाद गांव के ही दीपक ने डायल 112 पर कॉल कर हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया। पुलिस और एफएसएल टीम ने निरीक्षण किया और चिह्नों के कुछ नमूने भी लिए। इधर, मृतक सोनू के पिता रामचंद्र ने बेटे के दोस्त बोहर निवासी सोनू उर्फ बोतल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
20 सितंबर को हुई थी हत्या
पुलिस ने बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में 20 सितंबर को सोनू के घर में प्रवेश करने की फुटेज है। उसी दिन मृतक के दोस्त सोनू के बाहर आने की भी फुटेज है। दोनों दोस्त शराब के आदी है। जिससे पुलिस को अंदेशा है कि हो सकता है किसी बात पर इनके बीच विवाद हुआ हो। जिससे सोनू उर्फ बोतल ने सोनू की हत्या कर दी हो।
बदबू के आने पर पड़ोसियों ने दी थी सूचना
बोहर गांव निवासी प्रदीप सोनू का पड़ोसी है। सोमवार सुबह सोनू के घर से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों को बदबू आने पर कुछ संदेह हुआ। सोनू के पिता को फोन कर गांव में बुलाया। इसके बाद ही सोनू की हत्या का पता चला।
वर्जन
मृतक सोनू के पिता की शिकायत पर गांव के ही युवक सोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। उसके बाद ही मामले की जांच में तेजी लाई जाएगी।
- परमजीत कौर निरीक्षक, थाना प्रभारी आईएमटी।