{"_id":"5e0275ff8ebc3e87cf3e19ee","slug":"fraud-rohtak-news-rtk533998447","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से रोहतक के अलग-अलग एटीएम से निकाले 30 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के खाते से रोहतक के अलग-अलग एटीएम से निकाले 30 हजार
विज्ञापन
रोहतक। एटीएम कार्ड क्लोन गैंग का एक गुर्गा भले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया हो, बावजूद इसके फरार चल रहे गैंग के अन्य गुर्गे एटीएम कार्ड क्लोन की वारदात बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। गुर्गों ने सोमवार को फिर से एक महिला के खाते से एटीएम कार्ड क्लोन बना कर 30 हजार रुपये निकालने की वारदात को अंजाम दिया। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। माता दरवाजा निवासी सुनीता ने बताया कि सोमवार को फोन पर उसके खाते से रुपये निकलने के तीन मैसेज आए। तीनों ही मैसेज में 10-10 हजार कर तीन दफा 30 रुपये निकालने जाने के बारे में लिखा हुआ था। जिन मैसज को देख कर वह तुरंत बैंक में गई। बैंक में पूछताछ के दौरान एटीएम के जरिए रुपये निकाले जाने के बारे में पता लगा। बैंक अधिकारियों ने बताया कि ये रुपये रोहतक के ही विभिन्न एटीएम से निकाले गए है।
गिरफ्तार एटीएम क्लोनर सुमित उर्फ जोनी दो दिन के और रिमांड पर
इधर गिरफ्तार एटीएम क्लोनिंग का आरोपी सुमित उर्फ जोनी का मंगलवार को तीन दिन का रिमांड पूरी हो गया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के और रिमांड पर भेजा दिया। इस दौरान पुलिस फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने कोशिश करेगी।
साइबर ठगों ने तीन बार में खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये
रोहतक। गांव नांदल में रहने वाले व्यक्ति के खाते से ठगों ने तीन बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक में पता करने पर जानकारी मिली कि जुलाना में एटीएम से रुपये निकलवाए गए है। नांदल गांव निवासी जयदेव ने पुलिस को बताया कि शनिवार को मोबाइल पर तीन मैसेज आए, जिनमें दो बार में दस-दस हजार और तीसरी बार में पांच हजार रुपये एटीएम से निकले हुए थे। जबकि किसी को भी एटीएम व बैंक से संबधित जानकारी किसी को नहीं दी। उसी समय बैंक से संपर्क किया तो जुलाना में किसी एटीएम से रुपये निकाले हुए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।