{"_id":"6845db71df1a862c1f0fbc37","slug":"fourth-accused-of-demanding-extortion-from-businessman-arrested-rohtak-news-c-197-1-snp1003-137754-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कारोबारी से रंगदारी मांगने का चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कारोबारी से रंगदारी मांगने का चौथा आरोपी गिरफ्तार
Mon, 09 Jun 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। स्वर्ण कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में शहर थाना पुलिस ने चौथे आरोपी गांव कहैल्पा निवासी अमन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
गोहाना के कारोबारी ने 23 नवंबर 2024 को पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके व्हाट्सएप पर कॉल की गई थी। उसके बाद पर्ची भेजकर धमकी दी गई कि दो करोड़ रुपये तैयार कर ले, नहीं तो कोई दुकान चलाने वाला नहीं रहेगा। उसके बाद कहा गया कि एक सप्ताह में रुपये नहीं देगा तो उसे व उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। क्राइम यूनिट गोहाना और शहर थाना पुलिस ने आरोपी सुखचैन उर्फ सुक्खी, गुरविंद्र उर्फ गुरी व राजाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब अमन की गिरफ्तारी की गई है।