{"_id":"c16745d5103dc5539d3714453fd5dd1b","slug":"four-train-postpone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ट्रेनें रद होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ट्रेनें रद होने से यात्री परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 09 Oct 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन और असोहटी में इंटर लाकिंग के चलते चार ट्रेनें रद हो गईं।
इससे बृहस्पतिवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर यात्री खासे परेशान नजर आए। उन्हें अन्य साधनों और दूसरी ट्रेनों से गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा।
गौरतलब है कि किसानों के आंदोलन के कारण इंटरसिटी और आभा एक्सप्रेस रद कर दी गई है। जबकि मथुरा-रेवाड़ी के रास्ते में असोहटी के निकट रेलवे ट्रैक पर इंटरलाकिंग का काम चलने की वजह से कई दिन पहले रेलवे ये घोषणा कर चुका है कि 8 से 11 अक्तूबर तक जनता एक्सप्रेस रद रहेगी। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
किसान आंदोलन के कारण रद हुईं दो ट्रेनें
स्टेशन अधीक्षक भगवान सहाय मीणा ने बताया कि ट्रेन नंबर 13008 श्रीगंगानगर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन श्रीगंगानगर एक्सप्रेस और श्री गंगानगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12482 को किसान आंदोलन के कारण रद किया गया है। जबकि असोहटी में रेलवे ट्रैक पर काम चलने के कारण जनता एक्सप्रेस अप और डाउन पहले से रद है।
पूछताछ केंद्र से मिली गलत जानकारी
उत्तर प्रदेश के जिला औरेया वासी अनुज कुमार तथा मैनपुरी वासी सुरजीत ने आरोप लगाया कि पूछताछ केंद्र में बैठे कर्मचारी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।