फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four complaints came in the electricity corporation's court, two were settled

Rohtak News: बिजली निगम के दरबार में चार शिकायतें आईं, दो निपटाईं

Wed, 15 Nov 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 15 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four complaints came in the electricity corporation's court, two were settled
रोहतक। बिजली निगम के उपभोक्ता द्वारा भरा हुआ बिल दोबारा से जुड़कर आया तो फोरम के सदस्य प्रकाश सिंह ने मौके पर ही अधिकारी को बुलाकर ठीक करने के आदेश दिए। राजीव गांधी विद्युत भवन में मंगलवार को दरबार में मकड़ौली खुर्द से पहुंचे जयवीर ने अधिकारियों के समक्ष यह समस्या रखी।
विज्ञापन

जनता दरबार में चार उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। दो शिकायतों को उपभोक्ता फोरम में रखा गया, ताकि जल्द समाधान हो सकें।
विज्ञापन


जनता दरबार में पहली शिकायत अस्थल बोहर वासी राजपाल की रही। उन्होंने कहा कि नया मीटर लगवाने के लिए दो माह पहले ऑनलाइन अप्लाई किया था। लेकिन निगम द्वारा अभी तक समाधान नहीं किया गया है। फोरम के सदस्य ने अधिकारियों से बात की तो पता चला कि उपभोक्ता का कोई पिछला बिल का विवाद उलझा हुआ है। इसलिए नए मीटर में दिक्क्त आ रही है। बहुअकबरपुर से पहुंचे संजय ने कहा कि जुलाई का बिल नहीं भरा गया, लेकिन उसी बिल को एक माह बाद जुर्माना राशि के बाद भर दिया गया। लेकिन अगस्त का बिल आया तो वह पुराने वाला बिल भी उसी में जुड़कर आ गया। समाधान के आदेश तो एसडीओ को दिए गए हैं। लेकिन समाधान अभी हुआ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed