{"_id":"63daae80a196a12102682501","slug":"former-haryana-cm-hooda-termed-the-budget-as-anti-farmer-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व CM हुड्डा बोले- बजट गरीब, किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी और किसान विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व CM हुड्डा बोले- बजट गरीब, किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी और किसान विरोधी
Wed, 01 Feb 2023 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:55 PM IST
सार
पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि एमएसपी के लिए किसान और ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए कर्मचारी आंदोलनरत हैं। उनकी मांगों पर भी बजट खामोश है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते भूपेंद्र हुड्डा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह गरीब, किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी और किसान विरोधी है। बजट में इन्हें कोई नई राहत देने की बजाय पहले से जारी लाभकारी योजनाओं के बजट में ही कटौती कर दी है।
विज्ञापन
इस बजट में हरियाणा खाली हाथ रहा। प्रदेश के लिए किसी भी तरह की विशेष योजना का एलान नहीं हुआ है। देश व प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से जूझ रही है। इसे कम करने के लिए बजट में किसी तरह का प्रावधान नहीं नजर आ रहा है।
विज्ञापन
एमएसपी के लिए किसान और ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए कर्मचारी आंदोलनरत हैं। उनकी मांगों पर भी बजट खामोश है। कोरोना के दौरान हर वर्ग को भारी नुकसान झेलना पड़ा। इस बजट में उसकी भरपाई के लिए भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन