{"_id":"694b039b4b733783510b0341","slug":"football-tournament-the-final-between-utd-mdu-and-pandit-neki-ram-college-is-today-rohtak-news-c-17-roh1020-782402-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल टूर्नामेंट : यूटीडी एमडीयू और पंडित नेकी राम महाविद्यालय के बीच फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल टूर्नामेंट : यूटीडी एमडीयू और पंडित नेकी राम महाविद्यालय के बीच फाइनल आज
Wed, 24 Dec 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
05...रोहतक के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता मे
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय दो दिवसीय पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट मंगलवार से शुरू हुई। फाइनल में यूटीडी एमडीयू रोहतक और पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक ने जगह बनाई।
बुधवार को तीसरे स्थान के लिए जीआईटीएएम कॉलेज कबलाना और जाट कॉलेज, रोहतक बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्देश्य छात्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, शारीरिक दक्षता विकसित करना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।
प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बुधवार को फाइनल व तीसरे स्थान के लिए व चयन ट्रायल दोपहर 1 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर डॉ. तेजपाल, डॉ. परवीन धायल, सुरेश राठी, वरुण, राजेश, रोबिन हुड्डा, संदीप एवं डॉ. मस्तराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए
पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) एमडीयू ने राजकीय महाविद्यालय बादली को 4-0 से हराया। दूसरा मैच में मेजबान पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक ने जीआईटीएएम कॉलेज कबलाना को 3-0 से हराया। तीसरे मैच में यूटीडी एमडीयू ने जाट कॉलेज को 1- 0 से हराया।

05...रोहतक के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता मे- फोटो : Samvad