फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fog slowed vehicle speeds, delaying Gorakhdham by 8 hours and Kalindi by 14 hours.

Rohtak News: कोहरे से घटी वाहनों की रफ्तार, गोरखधाम 8 व कालिंदी 14 घंटे लेट

Wed, 24 Dec 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 24 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed vehicle speeds, delaying Gorakhdham by 8 hours and Kalindi by 14 hours.
रोहतक सोनीपत रोड पर सुबह घने कोहरे के दौरान आवागमन करते वाहन। संवाद - फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर में मौसम परिवर्तन से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सामान्य दिनों की अपेक्षा वाहनों की रफ्तार धीमी रही, साथ ही घंटों देरी से ट्रेनों का संचालन हो रहा है। मंगलवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस करीब 7:52 घंटे व कालिंदी एक्सप्रेस 14 घंटे से अधिक लेट रहीं। अन्य ट्रेनों की भी ऐसी स्थिति रही।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8:30 बजे तक दृश्यता 50 मीटर तक रही। इससे वाहन रेंगकर चले। दिन बढ़ने के साथ ही कोहरा छंटता चला गया। करीब 11 बजे निकली धूप से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

--------
दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति
पंजाब मेल ट्रेन 1:34 घंटा, अवध-असम 1 घंटा, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 1:37 घंटा, दिल्ली-जींद 1:10 घंटा, जाखड़-दिल्ली 1:49 घंटा, हिसार-नई दिल्ली 37 मिनट, पातालकोट 1:54 घंटा, किसान एक्सप्रेस 47 मिनट, हिमसागर 1:17 घंटे, इंटरसिटी 1:14 घंटा, जींद-दिल्ली मेमू 1:10 घंटा लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें
पातालकोट सुपरफास्ट 4: 27 घंटे, दिल्ली-भिवानी पैसेंजर 1:09 घंटा, गोरखधाम 7:52 घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस 14 घंटे से अधिक, सर्बत दा भला एक्सप्रेस 6:57 घंटे, दिल्ली से बठिंडा 34 मिनट, नई दिल्ली-जींद पैसेंजर 2:37 घंटे, नांदेड़-श्रीनगर 6:14 घंटे, नई दिल्ली से रोहतक एक्सप्रेस बहादुरगढ़ में रद्द, दिल्ली से श्रीनगर एक्सप्रेस 58 मिनट, किसान करीब 2 घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article