फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fog covered the area in the morning, affecting traffic, but the sun came out in the afternoon.

Rohtak News: सुबह छाया कोहरा...यातायात प्रभावित, दोपहर में खिली धूप

Wed, 14 Jan 2026 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fog covered the area in the morning, affecting traffic, but the sun came out in the afternoon.
39...रोहतक एमडीयू में सुबह घने कोहरे के बाद दोपहर को ​खिली धूप में आईसक्रीम खाती छात्राएं। संवा
रोहतक। जिले में मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के दौरान यातायात प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहन रेंगकर चलते नजर आए तो वहीं ट्रेनें भी घंटों देरी से संचालित हुईं। मंगलवार को रोहतक-नई दिल्ली-रोहतक इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह करीब 10 मीटर की दृश्यता के साथ कोहरे के बीच से वाहनों का आवागमन रहा।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर जाने वाली पंजाब मेल 51 मिनट, अवध असम 01:28 घंटे, गोरखधाम 38 मिनट लेट रही जबकि अन्य ट्रेनों भी 30 मिनट से लेकर 2:30 घंटे तक लेट रही।
शहर में करीब साढे 10 बजे ही धूप खिलने लगी। कृषि विज्ञान केंद्र से एसएमएस डॉ. मोहम्मद एहतशाम ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी-विक्षोभ 16 व 19 जनवरी रात्रि को आने की संभावना है। तब घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed