{"_id":"68d438879279478bf00f9ed4","slug":"flower-market-blooms-during-navratri-rohtak-news-c-198-1-rew1001-226209-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नवरात्र पर खिला फूलों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नवरात्र पर खिला फूलों का बाजार
विज्ञापन
सर्कुलर रोड पर स्थित फूल की दुकान। संवाद
रेवाड़ी। नवरात्र के आगमन के साथ ही जिले का फूलों का बाजार भी रौनक और चहल-पहल से भर गया है। मंदिरों में पूजा-पाठ और घरों की सजावट के लिए फूलों की मांग इस समय सबसे अधिक है।
फूलों की खपत में रोजाना लगभग 12 क्विंटल का इजाफा दर्ज किया गया है। खासतौर पर गुलाब और गेंदा फूल की मांग बढ़ने से इनके दामों में करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
फूलों की इस बढ़ी हुई मांग का असर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। जिले में करीब 50 फूल विक्रेता हैं जिनकी दुकानों पर नवरात्र के समय ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। सर्कुलर रोड स्थित फूल विक्रेता दीपक कुमार, जितेंद्र ने बताया कि नवरात्र के साथ ही फूलों के दामों में उछाल आना आम बात है।
विज्ञापन
मंडी से फूल मंगवाने में भी परेशानी आ रही है। स्थानीय फूलों की बिक्री इस समय बाजार में सबसे पहले होती है। नवरात्र के अलावा, आने वाले दो महीने में त्योहारी सीजन और शादियों का दौर शुरू होने वाला है।
इसके चलते फूलों की मांग लगातार बनी रहेगी। इस समय सबसे अधिक मांग गेंदा और गुलाब फूल की है। ग्राहक मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भी यही फूल खरीद रहे हैं। लोकल फूल किसानों के लिए भी यह समय मुनाफा कमाने का अवसर है।
-- -- -- -- -- --
फूलों की ताजगी और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा
फूल विक्रेता दीपक ने बताया कि इस वर्ष फूलों के बाजार में विविधता भी देखने को मिल रही है। सजावट के लिए गुलाब के अलावा लाल और पीले रंग के फूलों की डिमांड बढ़ी है। साथ ही त्योहारों के मौसम में फूलों की ताजगी और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राहक ताजगी और रंग-बिरंगे फूलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। फूलों के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। कुल मिलाकर, नवरात्र ने जिले के फूल बाजार में नई जान डाल दी है और आने वाले दिनों में मांग और दाम दोनों में वृद्धि की उम्मीद है।