{"_id":"b06457e8d68a886faf63e8db36c71345","slug":"fire-on-wine-shop-bike-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके पर फायरिंग कर बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके पर फायरिंग कर बाइक लूटी
चरखी दादरी/ब्यूरो।
Updated Sun, 22 Dec 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में चरखी दादरी के कस्बा बौंद कलां स्थित देसी शराब के एक ठेके पर फायरिंग कर दो अज्ञात युवक एक बाइक छीन ले गए।
पुलिस ने युवकों के खिलाफ लूटपाट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात बौंद कलां स्थित देसी शराब के ठेके पर दो युवकों ने हवाई फायरिंग की।
ठेके में दो कारिंदे सो रहे थे। दोनों युवकों ने उनसे वहां खड़ी एक बाइक की चाबी जबरन छीन ली और बाइक लेकर फरार हो गए।
कारिंदों ने तुरंत इसकी सूचना ठेका मालिक सुंदर सिंह और गोपाल को दी। बौंद पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।
फायरिंग और लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए।
घटना संबंधी एक वीटी चरखी दादरी और अन्य संबंधित थानों में भेजी गई।
पुलिस की ओर से की गई नाकेबंदी और धरपकड़ तेज होते देख युवक बाइक को एक जगह सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।