फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   File of charging station for electric buses stuck between roadways and PWD

Rohtak News: रोडवेज व पीडब्ल्यूडी के बीच फंसी इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन की फाइल

Fri, 27 Jun 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 27 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
File of charging station for electric buses stuck between roadways and PWD
नया बस अड्डा पर चार्जिंग स्टेशन के लिए चि​न्हित स्थान पर उगी झाड़ियां व घास। संवाद
रोहतक। इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन की फाइल रोडवेज व पीडब्ल्यूडी के बीच फंसकर रह गई है। बस स्टैंड पर कहां और कितना बड़ा बनेगा, अभी तक पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं हो पाया है। चार्जिंग स्टेशन के निर्माण में हो रही देरी के कारण यात्रियों को भी परेशानियों को सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

नया बस अड्डा में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनना प्रस्तावित है, लेकिन करीब डेढ़ साल चार्जिंग स्टेशन का कार्य अधर में अटका हुआ है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक बसों निजी कंपनी व ठेकेदारों की ओर से कार्य जाना तय हुआ था, इसके बाद पुन: सरकार ने इस कार्य को पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर करने की बात कही है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन की रिपोर्ट तैयार करने के लिए पीडब्ल्यूडी भवन शाखा को कार्य सौंपा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी भवन शाखा अधिकारियों का कहना है कि चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य हमारे पास नहीं है। रोडवेज की ओर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने के लिए जानकारी नहीं दी गई है कि स्टेशन कितने क्षेत्र में, कितने लोगों के लिए, कितनी बसों के लिए बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मुख्य आर्किटेक्चर को साइट का प्लान भेज दिया गया है, लेकिन यह तय नहीं पीडब्ल्यूडी चार्जिंग स्टेशन को तैयार करेगा। साथ ही, रोडवेज की ओर से प्लान के अनुसार दस बसों के चार्जिंग पॉइंट व तीन एकड़ से अधिक में परिसर में स्टेशन बनने की बात कही जा रही है। रोडवेज महाप्रबंधक ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है।
---------

नया बस अड्डा के चार्जिंग स्टेशन का साइट प्लान मुख्य आर्किटेक्चर को भेज दिया है। यह सुनिश्चित नहीं है कि पीडब्ल्यूडी ही इस कार्य को पूरा करेगा।
- हेमंत कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
--------
चार्जिंग स्टेशन का निर्माण सरकार अपने ही विभाग से करवाएगी। पीडब्ल्यूडी की ओर से इसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है।
- सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed