{"_id":"65832eb0cfe3c6f935075734","slug":"fighting-bjp-is-not-in-congresss-power-dhanda-rohtak-news-c-17-roh1020-319089-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से लड़ना कांग्रेस के बस की बात नहीं : ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से लड़ना कांग्रेस के बस की बात नहीं : ढांडा
Thu, 21 Dec 2023 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 21 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
कलानौर में आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा में शामिल अनुराग ढांडा व अन्य पदाधिकारी। स्रोत : पार्
कलानौर। आम आदमी पार्टी (आप) की 10 दिवसीय प्रदेशस्तरीय बदलाव यात्रा छठे दिन बुधवार को कलानौर पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शिरकत की।
जांगड़ा धर्मशाला में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के परिणाम आने पर यह साबित हो गया है कि अब भाजपा को हटाने के लिए मजबूत पार्टी चाहिए। भाजपा से लड़ना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। लोगों ने अपना मन पार्टी के साथ हरियाणा में 2024 में सरकार बनाने का बना लिया है। रोहतक जिले को हुड्डा का गढ़ माना जाता है, परंतु बड़े-बड़े गढ़ तोड़ने के लिए ही आप का गठन हुआ है। भाजपा सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हो रही बदलाव यात्रा से इतनी बौखलाई हुई है कि कार्यक्रम से पहले ही नपा कर्मचारियों को सारे होर्डिंग और पोस्टर हटाने के आदेश दे दिए। सरकार शुरू से ही सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सीएम मनोहर लाल के राज में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस दौरान बिजेंद्र हुड्डा, नरेश बागड़ी, जसवंत अंबेडकर, पृथ्वी रोहिल्ला, कविता शर्मा, डॉ. अनिल रंगा, बिजेंद्र भारतीय, कर्ण सिंह धनखड़, डॉ. मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
57 साल राज के बाद भी महम का नहीं हुआ विकास : ढांडा
महम। आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि महम की जनता ने प्रदेश के 57 साल के इतिहास में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय भी बना के देख लिया। इसके बावजूद लोगों को कुछ नहीं मिला। वह यहां पार्टी की ओर से निकाली जा रही बदलाव यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में 25 साल कांग्रेस ने राज किया। अब 9 साल से भाजपा राज कर रही है। जनता को न बिजली-पानी न अच्छे स्कूल व अस्पताल कोई नहीं दे पाया है। इसके अलावा युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि महम के सिविल अस्पताल का पिछले 9 साल में कोई सुधार नहीं हुआ है। आसपास के गांव के लोगों को बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार पर 5 लाख का जुर्माना लगाया है। हरियाणा के 1585 स्कूलों में शौचालय नहीं हैं। इसमें से 550 स्कूल छात्राओं के हैं। शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। जबकि 8240 क्लास रूम कम हैं। वर्ष 2024 में आम आदमी पार्टी झाड़ू से हरियाणा के भ्रष्टाचार की सफाई करेगी। इस दौरान विकास नेहरा, विक्की बल्हारा, कुलदीप मोखरा मौजूद रहे।