{"_id":"645563e7fd60f8a16b05fc05","slug":"father-daughter-killed-in-road-accident-in-rohtak-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Rohtak: सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, 2 घायल, भिवानी के थे रहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Rohtak: सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, 2 घायल, भिवानी के थे रहने वाले
Sat, 06 May 2023 01:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 06 May 2023 01:45 AM IST
सार
भिवानी के उत्तम नगर निवासी पवन और उसकी पुत्री निष्ठा के रूप में मृतकों की पहचान हुई है। बेरी रोड स्थित आंवल गांव के पास कैंटर और कार टकराने से घटना हुई है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले के कलानौर क्षेत्र में बेरी रोड स्थित आंवल गांव के पास कैंटर व कार की टक्कर से कार सवार पिता- पुत्री की मौत हो गई। मृतकों ही पहचान भिवानी के उत्तम नगर निवासी पवन और उसकी पुत्री निष्ठा के रूप में हुई। जबकि साथ मौजूद मृतक की पत्नी संतोष व दूसरी बेटी हितांशी गंभीर रूप से घायल हो गई । घायलों को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर भिवानी के उत्तम नगर निवासी पवन अपनी पत्नी व दो बेटियों संग भिवानी से पलवल की ओर जा रहा था। कलानौर- बेरी रोड पर गांव आंवल के समीप सामने से आ रही कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान गाड़ी चालक पवन और उसकी पुत्री निष्ठा (करीब 7 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन