{"_id":"6aa450aba9885b2a7802c074","slug":"3-arrested-in-theft-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156896-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घर में घुसकर चांदी के आभूषण रुपये चोरी के तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: घर में घुसकर चांदी के आभूषण रुपये चोरी के तीन आरोपी काबू
Sat, 12 Sep 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर थाना पुलिस ने घर में घुसकर चांदी के आभूषण व रुपये चोरी के मामले में तीन आरोपियों साहिल, मोहित और दीपक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए चांदी के आभूषण व 17 हजार रुपये बरामद किए हैं।
सज्जू निवासी गवार फैक्टरी भिवानी ने थाना शहर पुलिस भिवानी को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 26 अगस्त को वह अपने परिवार सहित घंटाघर पर कपड़े बेचने के लिए गया हुआ था।
इस दौरान अज्ञात व्यक्ति छत के रास्ते उसके घर में घुस गए तथा कमरे का ताला तोड़कर वहां से चांदी के आभूषण व रुपये चोरी करके ले गए। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
10 सितंबर को पुलिस चौकी बीटीएम पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई मुकेश ने घर में मामले में तीन आरोपियों साहिल निवासी दिनोद रोड बालाजी कॉलोनी, मोहित निवासी तोशाम बाईपास शांति नगर, दीपक निवासी बृजवासी कॉलोनी को तोशाम बाईपास चौक भिवानी से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किए गए एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी की चेन, दो चांदी की अन्य चेन, तीन चांदी की अंगूठियां तथा कुल 17 हजार रुपये बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। संवाद