फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers suffer losses as standing crops in the fields are flattened and paddy gets soaked due to rain.

Rohtak News: बारिश से भीगा धान, खेतों में खड़ी फसल गिरने से किसानों को नुकसान

Sat, 31 Oct 2026 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers suffer losses as standing crops in the fields are flattened and paddy gets soaked due to rain.

विज्ञापन
रोहतक। रोहतक जिले में हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण खेतों में कम से कम 30 हजार क्विंटल धान भीगने का अनुमान है। मंडियों में करीब 5.5 हजार क्विंटल धान के भीगने का अनुमान है। इससे किसानों को नुकसान होने की आशंका है। रोहतक अनाज मंडी में शुक्रवार को 8 गेटपास कटे और 319 क्विंटल धान की आवक हुई। 180 क्विंटल धान की खरीद हुई। अब तक 59,477 क्विंटल आवक हुई है जिनमें से 45,979 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। किसान प्रीत सिंह ने कहा कि खेतों में खड़ी धान की फसल के भीगने से मंडियों में खरीद में देरी होगी। खेतों में खड़ी धान की फसल हवा चलने से गिर गई है, जिससे धान का रंग काला पड़ जाएगा। इससे धान के दाम में गिरावट आएगी।

वहीं, जिले में शुक्रवार सुबह तक औसतन 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रोहतक में 15 मिमी, सांपला में 17 मिमी, कलानौर में 7 मिमी और लाखनमाजरा में 1 मिमी बारिश हुई। शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे और दोपहर बाद तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 35 रहा, जो अच्छी श्रेणी में है।
विज्ञापन


वर्जन
अभी ज्यादा बारिश नहीं हुई है। इससे खेतों में खड़ी फसल के नुकसान का अनुमान अधिक नहीं है। अगर धान कटने के बाद खुले में भीगा तो नुकसान की संभावना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed