फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers returned empty handed even after standing in line for hours

Rohtak News: घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली लौटे किसान

Tue, 29 Oct 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 29 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers returned empty handed even after standing in line for hours
केंद्र पर बीज लेने के लिए पहुंची किसानों की भीड़। संवाद
झज्जर। किसान सरकारी खाद बीज की दुकानों पर किसान गेहूं का बीज खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को गेहूं का रेट तय होने के बाद शनिवार से किसानों को बीज मिलना शुरू हो गया था, इसके बाद ही बीज खरीदने के लिए किसानों की आपाधापी मची है। मंगलवार को गेहूं का बीज लेने पहुंचे किसानों की बीज की दुकान पर लंबी लाइन लगी रही। बड़ी संख्या में महिलाएं भी बीज लेने के लिए पहुंचकर बीज की दुकान पर लंबी लाइन में लगी रही।
शहर में किसान एवं कल्याण विभाग के पास दो सरकारी दुकानें हैं, जिन पर किसानों को गेहूं का बीज मिल रहा है। दोनों दुकानों पर मंगलवार तक करीब 500 से अधिक किसानों को बीज मिल चुका है। गांवों से झज्जर पहुंचने वाले बहुत से किसानों को बीज मिल सका। बीज लेने के लिए पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्हें जिस बीज की जरूरत है, उस किस्म का बीज उन्हें नहीं मिल रहा है। इस कारण उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुबलधन गांव निवासी सतीश, छुछकवास गांव निवासी महावीर, बहराना गांव निवासी राजबीर, कर्मबीर ने बताया कि वह सुबह चार बजे से बीज लेने के लिए दुकानों पर पहुंच ग थे। उसके बावजूद भी बीज नहीं मिलने के कारण खाली हाथ घर वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन



प्रतिदिन मिलते हैं नए टोकन
सरकारी दुकानों पर बीज लेने के लिए पहुंच रहे किसानों को टोकन दिए जाते हैं, जिसके आधार पर किसानों की बीज मिलता है। प्रतिदिन किसानों को नए टोकन दिए जाते है। जो किसान पहले पहुंच जाते हैं, वह अपना टोकन ले लेते हैं। उसके बाद टोकन नंबर आने पर किसानों को बीज दिया जा रहा है। वहीं शाम पांच बजे तक जिन किसानों के टोकन का नंबर नहीं आता, वह बिना बीज लिए वापस अपने घर चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed