फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fake dealer arrested

फर्जी डील करवाने वाला काबू

Fri, 06 Dec 2013 09:52 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
रेवाड़ी/ब्यूरो। Updated Fri, 06 Dec 2013 09:52 PM IST
विज्ञापन
fake dealer arrested
हरियाणा के रेवाड़ी में आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने वीरवार शाम फर्जी जमीन दिखाकर सौदा कराने वाले बाधन खुर्द निवासी नरेंद्र को सेक्टर-4 से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। फर्जी बाप बनाने वाला सरपंच अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


एएसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि बाधन खुर्द निवासी नरेंद्र ने सुरेहली गांव के सरपंच केहर सिंह के साथ मिलकर फर्जी चार एकड़ जमीन दिखाकर फतेहपुरी पीपा निवासी ईश्वर सिंह से 59 लाख रुपये दिलवाकर इकरारनामा करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के असली मालिक केहर सिंह के पिता बहादुर सिंह थे। केहर सिंह ने उक्त आरोपी समेत कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पिता के नाम से फर्जी राशन कार्ड और कागजात तैयार कर लिए।


राशन कार्ड में अपने पिता की जगह किसी अन्य व्यक्ति का फोटो भी लगा दिया था। उसी आदमी को अपना पिता बनाकर फर्जी इकरारनामा करा दिया था।

आरोपी कशमीर ने इकरारनामा में बुचावास निवासी जितेंद्र बनकर केहर सिंह के फर्जी पिता की गवाही की थी।

जमीन खरीदने वाले ईश्वर सिंह को जब इस बात का पता लगा तो उसने तीन अक्तूबर को पुलिस को शिकायत दी। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed