{"_id":"661c29243da245aec7095e85","slug":"fair-in-beri-temple-from-today-strict-security-arrangements-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109497-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बेरी मंदिर में मेला आज से, कड़े सुरक्षा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बेरी मंदिर में मेला आज से, कड़े सुरक्षा इंतजाम
Mon, 15 Apr 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। बेरी के मां भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी में नवरात्र मेले का कल से शुभारंभ हो रहा है। इसके लिए मंदिर परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
मेला क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में अलग-अलग सुरक्षा प्रबंधों के तहत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मेला के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस बल की टुकड़ियों को भी सशस्त्र तैनात किया गया है। मन्दिर में आने जाने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे मेला क्षेत्र को चारों तरफ से नाकेबंदी करके सील कर दिया गया है।
बनाई गई अलग-अलग जगह पार्किंग
वाहनों को खड़ा करने के लिए तीन अलग अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। झज्जर, जहाजगढ़, दुबलधन तथा रिटोली कबूलपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए स्टेडियम के पास खाली ग्राउंड में पार्किंग बनाई गई है। गांव डीघल व गोच्छी की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बेरी में गोच्छी रोड पर बने हर्बल पार्क के आसपास खाली जमीन पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गांव दुजाना की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बेरी दुजाना रोड़ पर पुलिस नाका के पास खाली जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।