फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even 15 years after the corporation's formation, most houses in Ward 2 remain unnumbered.

Rohtak News: निगम बनने के 15 साल बाद भी वार्ड दो के अधिकतर मकानों पर नंबर अंकित नहीं

Mon, 05 Jan 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Even 15 years after the corporation's formation, most houses in Ward 2 remain unnumbered.
22 नगर निगम वार्ड दो में शामिल सैनी आनंदपुरा में मकानों पर नंबर अंकित नहीं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम बनने के 15 साल बाद भी निगम के वार्ड दो में अधिकांश मकानों पर नंबर अंकित नहीं है। इसके चलते इस वार्ड में शामिल 10 से अधिक कॉलोनियों के 30 हजार से अधिक लोगों को डाक वितरण से लेकर सरकारी कार्याें व आपातकालीन सेवाओं से जुड़े मामलों में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
स्थानीय वार्ड पार्षद आशालता ने यह मुद्दा गत माह हुई निगम सदन की बैठक में प्रमुखता से उठाया था। इसका सभी पार्षदों ने समर्थन किया था। वार्ड दो में संजय कॉलोनी, रूप नगर, इंदिरा कॉलोनी, सैनी आनंदपुरा, नेहरू कॉलोनी, मोती नगर, बड़सी नगर, शिव कॉलोनी, गोकर्ण पार्क, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, श्याम कॉलोनी, जेपी कॉलोनी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राकेश सैनी व पवन ने बताया कि कहना है कि वार्ड में सभी मकानों का सर्वे कराने के बाद विधिवत मकान नंबर आवंटित होने चाहिए। बता दें कि नगर निगम 2010 में बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वार्ड 2 का संक्षिप्त ब्योरा :
आबादी : 30 से 40 हजार

मतदाता : साढ़े 12 हजार

कॉलोनियां : 10 से अधिक
-------
शहर में केवल दो वार्ड में ही नहीं बल्कि सभी वार्डों में मकानों पर नंबर अंकित किए जाने चाहिए, इससे लोगों को दिक्कत नहीं आएगी और उनको पता भेजने में भी आसानी रहेगी।
- संजय, इंदिरा कॉलोनी
----
मकान नंबर के अलावा गलियों के बाहर बोर्ड भी लगाए जाने चाहिए जिससे पता चल सके कि इस गली में कितने से कितने नंबर तक मकान हैं जिससे जानकारों व अन्य बाहरी लोगों को आसानी होगी।
- रोहताश, शिव कॉलोनी
----
हमारे घर पर कोई कूरियर या डाक आने में बहुत समस्या आती है। मकानों के बाहर नंबर अंकित किए जाने चाहिए। हमने पहले भी इसकी मांग उठाई है। यह सभी लोगों की मांग है।
- राजू सैनी, रूप नगर
------------
हमने यह मुद्दा निगम सदन की बैठक में जोरशोर से उठाया जो सर्वसम्मति से पास भी हो गया लेकिन इस पर आगामी कार्रवाई अभी तक शुरू नहीं हुई है। यह शहर के लिए बड़ा मुद्दा भी है। शहरवासी इसकी मांग उठा रहे हैं।
-आशालता, वार्ड-2, नगर पार्षद
--------------------------

निगम सदन की बैठक में यह मुद्दा पास हुआ है। अब शहर में मकानों पर पहले से जो नंबर हैं, उनका पता कराया जाएगा। उसके बाद इस मुद्दे पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- मनजीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, रोहतक

22 नगर निगम वार्ड दो में शामिल सैनी आनंदपुरा में मकानों पर नंबर अंकित नहीं। संवाद

22 नगर निगम वार्ड दो में शामिल सैनी आनंदपुरा में मकानों पर नंबर अंकित नहीं। संवाद

22 नगर निगम वार्ड दो में शामिल सैनी आनंदपुरा में मकानों पर नंबर अंकित नहीं। संवाद

22 नगर निगम वार्ड दो में शामिल सैनी आनंदपुरा में मकानों पर नंबर अंकित नहीं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed