{"_id":"b5365482ca53c99e4087b55643031c94","slug":"engeneering-college-uncertain-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग कॉलेज में हो सकती है अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग कॉलेज में हो सकती है अनिश्चितकालीन हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्य संस्था के पब्लिक स्कूल के विवाद के बाद अब इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारी प्रबंधन के विरोध में खड़े हो गए हैं।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें हटाया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें हटाने और उनके ग्रेड का अधिकार मैनेजमेंट का है।
ऐसे में पहले मैनेजमेंट का चुनाव कराया जाए। वहीं सूत्रों की मानें तो कर्मचार मंगलवार को हड़ताल कर सकते हैं।
वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज से दो सप्ताह पूर्व प्रबंधन ने 42 कर्मचारियों को बाहर निकालने की तैयारी कर ली थी, लेकिन ऐनवक्त पर हंगामा होने के बाद कर्मचारियों को बाहर नहीं निकाला जा सकता। सूत्रों की मानें तो प्रबंधन अब भी कर्मचारियों की निकालने की तैयारी में लगा हुआ है।
इसी मामले को लेकर सोमवार को कॉलेज में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की बैठक हुई। बैठक के बाद कर्मचारियों ने एकजुट होकर कहा कि प्रशासक को उन्हें नौकरी से बाहर निकालने का अधिकार नहीं है। संस्था में पहले चुनाव कराया जाए। चुनाव के बाद जो भी मैनेजमेंट आएगी कर्मचारी को हटाना या फिर उसका ग्रेड कम करना उसी मैनेजमेंट के हाथ में होगा। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें नौकरी से बाहर निकाला गया तो वह कॉलेज में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।