फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Employees' two-day strike for demands from 15th in Kurukshetra

Rohtak News: मांगों के लिए कर्मचारियों का दो दिवसीय धरना कुरुक्षेत्र में 15 से

Wed, 12 Feb 2025 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Employees' two-day strike for demands from 15th in Kurukshetra
11सीटीके01-सर्व कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की नहर भवन स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक में
रोहतक।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक डीएलएफ स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। यहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 15-16 फरवरी को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच ने की। संचालन जिला सचिव मनजीत पांचाल ने किया। यहां राज्य सचिव जयवीर चहल, राज्य कमेटी सदस्य सुमेर सिवाच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखा कर रही है। सर्व कर्मचारी संघ कई बार पत्राचार कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान बातचीत के माध्यम से करने का आग्रह कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित हो। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को बहाल करके उन्हें वापस नौकरी दी जाए। इसके लिए ज्ञापन सभी विधायकों के माध्यम से सरकार को दिया जाएगा। संघ 15-16 फरवरी को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगा। रोहतक के कर्मचारी 16 फरवरी को जिंदल चौक सेक्टर 2 कुरुक्षेत्र जाएंगे।

इस मौके पर जोगिंदर दलाल, जगपाल सांगवान, राजेंद्र डाबला, विकास दहिया, विनोद कुमार, मंजीत बजाड, सुनील शर्मा, सतपाल शर्मा, रामनिवास सैनी, अनिल सिंगला पदाधिकारी ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed