फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   electricity nigam, haryana, rohtak, meter, electric, charge, haryana, maintain electricity

चोरों को पकड़ो, वसूली भी बढ़ाओ, बिजली व्यवस्था सुधारो: एमडी

Fri, 21 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 21 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
electricity nigam, haryana, rohtak, meter, electric, charge, haryana, maintain electricity
बिजली निगम के चेयरमैन कम एमडी शत्रुजीत कपूर ने लगाई अधिकारियों की क्लास - फोटो : Demo pic
बिजली निगम के चेयरमैन कम एमडी आईपीएस शत्रुजीत कपूर ने बृहस्पतिवार को निगम के अधिकारियों की क्लास ली। एमडी ने निगम के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था सुधारने का मंत्र दिया, जिसके लिए चोरी पकड़ना और वसूली बढ़ाने के लिए कहा गया। एमडी ने पावर हाउस भवन का निरीक्षण भी किया और वहां पौधारोपण किया।
विज्ञापन


आईपीएस शत्रुजीत कपूर बृहस्पतिवार को झज्जर में बिजली निगम के अधिकारियों की बैठक लेने के बाद रोहतक पहुंचे थे। उन्होंने यहां लघु सचिवालय के सभागार में बिजली निगम के अलावा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। एमडी ने बिजली निगम अधिकारियों को कहा कि बिजली की व्यवस्था को सुधारना काफी जरूरी है। क्योंकि यह लोगों के लिए एक बड़ी जरूरत है। इसके लिए हर समस्या का समाधान निकालना होगा। सबसे पहले बिजली चोरों को पकड़ना जरूरी है, जिसके लिए प्रशासन व पुलिस का सहयोग भी जरूरी है। इनके सहयोग के बिना भी चोरों को पकड़ना मुश्किल है तो इनको साथ लेकर चोरों को पकड़ा जाए। वसूली बढ़ाने के लिए भी अधिकारियों से कहा गया, क्योंकि गांवों में सबसे ज्यादा बिल बकाया है और उसकी वसूली नहीं हो रही है। एमडी ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर खराब है, उनको बदला जाए या ठीक कराया जाए। जिससे लोगों की समस्याएं काफी हद तक खत्म हो सके। एमडी ने कहा कि वह इन सभी की पहलुओं पर नजर रखे हुए है, जिससे बिजली व्यवस्था सुधर सके। इसके बाद एमडी ने पावर हाउस भवन का निरीक्षण किया और वहां पौधारोपण भी किया। इस दौरान डायरेक्टर टेकिभनकल नरेश सरदाना, एसई ज्ञानचंद, एक्सईएन बीएस मलिक, जेसी शर्मा समेत अन्य सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed