फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Education Minister inaugurates two girls' school buildings.

Rohtak News: शिक्षा मंत्री ने दो कन्या स्कूल भवनों का किया लोकार्पण

Sat, 11 Jul 2026 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 11 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Education Minister inaugurates two girls' school buildings.
24-रोहतक के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर में नए भवन का लोकार्पण के बाद मेधावी व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काहनौर व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
शिक्षा मंत्री सबसे पहले काहनौर विद्यालय पहुंचे। यहां फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर में नए भवन का लोकार्पण कर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक विद्यार्थी को आधुनिक सुविधाओं से युक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण दे रही है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ हीपौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने खिड़की-दरवाजों और शीशे की गुणवत्ता जांची
शिक्षा मंत्री ने स्कूल में लगे खिड़कियों, दरवाजों और शीशे की गुणवत्ता जांची। उन्होंने 11वीं और 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय शुरू कराने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में अभी 19 कमरे हैं जबकि 25 कमरों की आवश्यकता है। स्कूल में रसोई और विज्ञान संकाय के लिए प्रयोगशाला भी नहीं है। सबसे ऊपर के तल की छत से पानी टपकता है। शिक्षा मंत्री ने संबंधित विभाग को इन कमियों को दूर करने के आदेश दिए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा प्रदेश सचिव रेनू डाबला, कलानौर नगर परिषद के चेयरमैन राजकुमार फौजी, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणवीर ढाका, जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल व खंड शिक्षा अधिकारी संजय हुड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed