{"_id":"6a8f559075382396ea01766d","slug":"drug-smugglers-should-mend-their-ways-or-else-the-police-will-not-hesitate-to-take-action-sp-rohtak-news-c-17-ali1038-910720-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्कर सुधर जाएं, नहीं तो पुलिस कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्कर सुधर जाएं, नहीं तो पुलिस कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी : एसपी
Thu, 27 Aug 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
51-इंद्रा कॉलोनी में रोहतक पुलिस की ओर से आयोजित नशा मुक्त अभियान के दौरान मंच पर उपस्थित गौर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। करतारपुरा और इंदिरा कॉलोनी में स्थानीय नशा जागरूक संस्था ने नशा मुक्ति एवं जागरूकता के लिए बुधवार को अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बतौर मुख्य अतिथि नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि नशा तस्कर सुधर जाएं, अन्यथा पुलिस किसी भी स्तर पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कॉलोनीवासियों से नशा तस्करी से जुड़े लोगों की गुप्त जानकारी पुलिस को देने की अपील की।
एसपी ने आश्वासन दिया कि सूचना देने वालों की सुरक्षा के पुलिस 24 घंटे उनके साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि पुख्ता सबूत मिलने पर नशा तस्करों की जमीन-जायदाद जब्त की जा सकती है। सरकार और पुलिस प्रशासन नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए कठोर कदम उठाएंगे।
जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत बक्शी ने कहा कि नशा युवाओं और देश की नींव को कमजोर कर रहा है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पुलिस नाके स्थापित करने की मांग रखी
नशा मुक्ति अभियान के संचालक निर्मल सिंह ने कॉलोनी में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे और पुलिस नाके स्थापित करने की मांग रखी। समाजसेवी अनिल सैनी ने गली के दो मुख्य प्रवेश द्वार बंद करवाने का सुझाव दिया। इस पर एसपी ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन की बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरभजन सिंह राठौर ने नशे के खिलाफ चलाई जाने वाली मुहिम में हरसंभव सहयोग का वादा किया।