{"_id":"66d8f6ca9cc92e531f0ac8f4","slug":"drug-smuggler-caught-with-heroin-worth-rs-15-lakh-rohtak-news-c-17-roh1020-497359-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डेढ़ लाख की हेरोइन के साथ नशा तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डेढ़ लाख की हेरोइन के साथ नशा तस्कर काबू
विज्ञापन
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थानाक्षेत्र में बालचंद चौक पर एक युवक के पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को काबू कर लिया। बाजार में इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये है।
उप पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि एवीटी स्टॉफ टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक नशीले पदार्थ के साथ सुनारिया कलां की ओर जा रहा है। टीम ने तत्काल बताए स्थान पर पहुंचकर युवक को रोका। तलाशी में पाॅलीथिन के पाउच में 50 ग्राम हेरोइन मिली। बाजार भाव के अनुसार करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत है। आरोपी की पहचान झज्जर के गौछी गांव निवासी मोहित के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।