फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drinking water crisis deepens in Meham, department supplies saline water

Rohtak News: महम में गहराया पेयजल संकट, खारा पानी सप्लाई कर रहा विभाग

Sun, 05 Apr 2026 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Meham, department supplies saline water
जसमेर गोयत

विज्ञापन
महम। कस्बे में गर्मी की दस्तक के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है। जलघर के टैंक पिछले पांच माह से खाली पड़े हैं। बहलबा रजबहे में पानी नहीं आने की वजह से यह टैंक खाली हैं। जनवरी के बाद यहां पानी नहीं आया है। इस कारण लोगों के सामने पेयजल किल्लत गहरा गई है।
ग्रामीणों ने जलघर के टैंक में नहरी पानी स्टोर कर इसकी सप्लाई के लिए जन स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई है। इसके अलावा, नहरी विभाग से भी बहलबा रजबहे में पर्याप्त पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

किशनगढ़ निवासी होशियार सिंह सैनी, जोगिंदर गोयत, मुकेश जांगड़ा का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग ट्यूबवेल का पानी सप्लाई कर रहा है। यह भूमिगत जल बेहद खारा (नमकीन या क्षारीय) है। यह पीना ताे दूर, नहाने लायक भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महम निवासी राजू नंबरदार, चंद्र पहलवान का कहना है विभाग घरों में पानी सप्लाई करता है। यह आखिरी क्षेत्र तक भी नहीं पहुंच रहा है। यही नहीं जिन इलाकों में पानी पहुंच रहा है, वहां यह व्यर्थ बह रहा है। घरों में लोगों ने टोंटियां नहीं लगवाई हैं। इस कारण बेशकीमती पानी नालियाें में बहता है।
वर्जन
भूमिगत जल खारा है। इसे नहरी पानी से मिलाकर सप्लाई किया जाता है। जुई फीडर से पानी लाने की योजना है। खाका तैयार हो चुका है। लोगों को जल्दी ही स्वच्छ व मीठा पेयजल मिलने लगेगा।
- सुरजीत मलिक, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग

पानी घर तक पहुंच ही नहीं पाता है। घरों में सप्लाई हो रहा पानी खारा है। यह पीने लायक नहीं है। पशुओं को पानी पिलाने के लिए या तो जोहड़ या फिर दूर हैंडपंप या नलकूप से लाना पड़ता है।

- पदम सिंह, महम।
नलों में खारा पानी सप्लाई होता है। यह नहाने लायक भी नहीं है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कभी कभार ही पीने लायक पानी सप्लाई किया जाता है।
- जसमेर गोयत, महम
बहलबा रजबहे में पानी ही नहीं आ रहा है। इस कारण जलघर के टैंक नहीं भा पा रहे हैं। पिछले कई माह से बहलबा रजबहे में पानी नहीं आया है। जलघर तक पानी पहुंचने के कारण यह सूखा पड़ा है।
राजू नंबरदार, महम
---------
फोटो 01 पदम
02 जसमेर गोयत
03 राजू नंबरदार
फोटो 04 महम के जल घर के सूखे पड़ होद । संवाद

जसमेर गोयत

जसमेर गोयत

जसमेर गोयत

जसमेर गोयत

जसमेर गोयत

जसमेर गोयत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed