फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctor attacked by bike rider with stone, tooth broken

डॉक्टर पर बाइक सवार ने पत्थर से किया हमला, दांत टूटा

Mon, 13 Dec 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Doctor attacked by bike rider with stone, tooth broken
रोहतक। शहर के सेक्टर 14 डेंटल क्लीनिक संचालक पर कार निकालने को लेकर बाइक सवार ने पत्थर से हमला कर दिया। डॉक्टर के होंठ पर न केवल चोट आई, बल्कि एक दांत भी टूट गया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रामगोपाल कॉलोनी निवासी दलबीर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसका सेक्टर-14 में डेंटल क्लीनिक है। रविवार शाम को क्लीनिक बंद करके कार से घर जा रहा था। जब वह गली नंबर 9 के नजदीक कार को मोड़ (यू टर्न) रहा था। तब बाइक सामने आ गई, उसने बाइक सवार को कहा कि एक बार साइड हो जाए, क्योंकि कार मुड़ नहीं रही है। कार न मुड़ने पर सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई थी। इतना कहते ही बाइक सवार गुस्से में आ गया और झगड़ा करने लगा। न केवल मारपीट की, बल्कि रोड से पत्थर उठाकर मुंह पर मारा। इससे उसके निचले होंठ पर चोट लगी और एक दांत भी टूट गया। साथ में धमकी भी दी। राहगीरों ने किसी तरह उसे आरोपी से छुड़वाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed