{"_id":"1bfe0d1b9aae4d529e7b89053e841b32","slug":"dmc-will-be-make-in-five-days-mdu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में शुरू होगा डीएमसी बनाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन में शुरू होगा डीएमसी बनाने का काम
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में पिछले छह महीने से परिणाम और डीएमसी का कार्य ठप होने के कारण बुधवार को आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा सदन के मुख्य गेट पर ताला जड़ा। इसके बाद वीसी और परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी.एस. सिंधु के खिलाफ नारे लगाए। विरोध को देख परीक्षा नियंत्रक डॉ. सिंधु ने विद्यार्थियों से बातचीत की।
उन्होंने आश्वासन दिया कि पांच दिन के भीतर परिणाम और डीएमसी से संबंधित काम शुरू हो जाएगा। इस मौके पर संगठन डॉ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के मंगल सिंह, बिजेंद्र संभ्रवाल, अमित अहलावत, अजय कटारिया, अमित नरवाल, रचना, मेहर, दिनेश, विकास, भोलू, सुरेंद्र, गौतम, रवि, मोहित, राजीव और कपिल मौजूद रहे।