{"_id":"6a42cf1e222d47f3f60f8beb","slug":"district-players-won-four-medals-at-the-yoga-championship-rohtak-news-c-17-roh1020-880220-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: योगासन चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: योगासन चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक
विज्ञापन
16-उत्तराखंड रुड़की की कोअर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जीत के बा
- फोटो : ग्रीन ग्लोबल ग्रुप की ओर से हिसार में तैयार पौधालय। स्रोत : संस्था
रोहतक। उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। एक खिलाड़ी ने टॉप-10 में जगह बनाई।
कोअर यूनिवर्सिटी रुड़की में वर्ल्ड फिटनेस योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से 26 से 28 जून तक राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें देशभर के करीब 700 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में भाग लिया।
राज्य टीम के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता डॉ. जनक राज ने बताया कि 10-14 वर्ष आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में आदर्श ने स्वर्ण और अभिनव ने रजत पदक जीता। सब जूनियर आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में यश और आरव सिंह की जोड़ी ने कांस्य पदक तथा रिदमिक पेयर स्पर्धा में अभिनव और आदर्श की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया। 14-18 वर्ष आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में जतिन कौशिक ने देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच टॉप-10 में स्थान बनाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का चयन हरियाणा राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। रोहतक पहुंचने पर सभी पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।