{"_id":"653fec9a02604b07bf065876","slug":"district-bar-association-elections-will-be-held-on-december-15-rohtak-news-c-17-roh1018-283199-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 15 दिसंबर को होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 15 दिसंबर को होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। चुनावी मौसम में वकील भी मैदान में आ गए हैं। लोकसभा, विधानसभा व नगर निगम से पहले 15 दिसंबर को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव होंगे। इसके लिए पंजाब व हरियाणा बार कौंसिल ने पत्र जारी कर दिया है। वकीलों को बार की सदस्यता फीस 31 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन जमा करानी होगी। साथ ही एक बार-एक वोट नियम के तहत शपथ पत्र देना होगा कि वह एक ही जगह वोट डालेंगे।
प्रदेश के अंदर रोहतक बार एसोसिएशन का अहम स्थान है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, पूर्व विधायक संतलाल से लेकर रिटायर सेशन जज राकेश यादव तक रोहतक बार के सदस्य हैं। बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने बताया कि बार के 4800 वकील सदस्य हैं। पिछले चुनाव में 3600 वकीलों ने वोट डाली थी।
.............
जोजो नहीं लड़ेंगे प्रधान का चुनाव, अरविंद श्योराण आए मैदान में
बार के मौजूदा प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो आठ बार प्रधान बन चुके हैं। साथ ही पिछली दो बार विजेता रहे। बार के नियमों के तहत लगातार तीसरी बार प्रधान का चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। वहीं, बार वकील अरविंद श्योराण प्रधान पद के लिए मैदान में उतर आए हैं। बाकी वकीलों ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
...
कौसिंल ने जारी किया पत्र, 7 नवंबर तक भेजी है मतदाता सूची
जिला बार के प्रधान ने बताया कि पंजाब व हरियाणा बार कौंसिल की तरफ से भेजे गए पत्र के अनुसार 31 अक्तूबर को फीस जमा कराने की आखिरी तिथि है। 7 नवंबर तक बार को मतदाता सूची बार कौंसिल को भेजनी है। इसके बाद बार कौंसिल जांच करके 15 नवंबर तक मतदाता सूची भेजेगी। 30 नवंबर तक वकीलों से मतदाता सूची को लेकर आपत्ति व सुझाव मांगे जाएंगे। एक दिसंबर के बाद किसी भी दिन चुनाव कार्यक्रम घोषित हो जाएगा। इसके बाद 15 दिसंबर को मतदान होगा। उसी दिन परिणाम आ जाएगा। पिछली बार 16 दिसंबर को मतदान हुआ था।