फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Disabled people need respect, not charity: Governor

नि:शक्तजन को सम्मान चाहिए, दान नहीं : राज्यपाल

Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Disabled people need respect, not charity: Governor
एमडीयू के टैगोर सभागार में आयोजित सांकेतिक भाषा जागरूकता माह कार्यक्रम में बोलते राज्यपाल बंडा - फोटो : RohtakCity
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में शुक्रवार को सांकेतिक भाषा जागरूकता माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि नि:शक्त को सम्मान चाहिए, दान नहीं। उन्होंने भारतीय सांकेतिक भाषा को जन-जन की भाषा बनाने व इसे सीखकर बधिरजन को समाज एवं राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि मूक-बधिर निशक्तजन के कल्याण के लिए सरकार व समाज को सामूहिक प्रयास करने होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सांकेतिक भाषा को प्रोत्साहन देने व दिव्यांगजन के कल्याण के लिए कल्याणकारी नीतियां बनाई हैं। हरियाणा सरकार भी वाणी एवं श्रवण नि:शक्त व दिव्यांगजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एमडीयू व हरियाणा वेलफेयर सोसायटी फॉर पर्संस विद स्पीच एंड हियरिंग इंपेयरमेंट के भारतीय सांकेतिक भाषा व मूक-बधिर कल्याण के प्रयासों को भी सराहा। मूक-बधिरजन के संचार-संप्रेषण से निपटने के लिए डिजिटल संसाधनों के उपयोग की भी वकालत की। राज्यपाल ने मूक-बधिर कल्याण के लिए कार्यरत व्यक्तिओं, प्रतिभाशाली मूक-बधिर शिक्षकों व विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि समाज में मूक-बधिर जन के प्रति संवेदी माहौल के साथ समावेशी समाज बनाना होगा। हरियाणा वेलफेयर सोसायटी फॉर पर्संस विद स्पीच एंड हियरिंग इंपेयरमेंट की चेयरपर्सन डॉ. शरणजीत कौर ने कहा कि भारतीय सांकेतिक भाषा को पूरे भारत में प्रचारित-प्रसारित करने की जरूरत है। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि एमडीयू ने एक नूतन पहल के तहत सेंटर ऑफ डिसएबिलिटी स्टडीज की स्थापना की है। वर्तमान सत्र से भारतीय सांकेतिक भाषा से संबंधित दो डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल एसोसिएशन आफ डेफ के अध्यक्ष एएस नारायणन व सीएसआईआर-इमटैक चंडीगढ़ से वैज्ञानिक डॉ. अल्का राव ने भी अपने विचार रखे। हरियाणा वाणी एवं श्रवण निशक्तजन कल्याण समिति के विभिन्न केंद्रों के मूक-बधिर बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। राज्यपाल ने भारतीय सांकेतिक भाषा संबंधित कक्षा छठी से आठवीं तक की पुस्तकों को विमोचन किया।
मंच संचालन मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर एवं अध्यक्ष प्रो. सोनिया मलिक व आईएचटीएम के प्रोफेसर एवं निदेशक, सेंटर फॉर लैंग्वेज स्किल्स एंड साफ्ट स्किल्स प्रो. आशीष दहिया ने किया। संचालन सहयोग हरियाणा वेलफेयर सोसायटी की अधिकारी पल्लवी ने किया। आभार प्रदर्शन सोसायटी की उपाध्यक्ष स्वाति यादव ने किया।

कार्यक्रम में शिक्षाविद सीताराम व्यास, उद्योगपति राजेश जैन, संध्या जैन, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नवरतन शर्मा, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, डीन सीडीसी प्रो. एएस मान, निदेशक सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्टडीज प्रो. राधेश्याम, मॉडल स्कूल की प्राचार्य डॉ. अरुणा तनेजा, विभागाध्यक्ष, संकाय अधिष्ठाता, प्राध्यापक, एनसीसी कैडट्स, एनएसएस, वाईआरसी वॉलिंटियर्स, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed