{"_id":"64960d70061a843bbb0e4565","slug":"dialogue-with-villagers-regarding-development-taught-lesson-of-cleanliness-rohtak-news-c-17-roh1018-184034-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विकास को लेकर ग्रामीणों से संवाद, स्वच्छता का पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विकास को लेकर ग्रामीणों से संवाद, स्वच्छता का पढ़ाया पाठ
Sat, 24 Jun 2023 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि गांवों से ही देश का विकास होगा इस बात को समझते हुए विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों को जनता के साथ सीधा जोड़कर उनकी समस्याओं का उनके घर द्वार पर ही समाधान किया जाएगा।
उपायुक्त शुक्रवार को गांव बखेता में हरियाणा उदय कार्यक्रम का शुभारंभ करने के उपरांत ग्रामीणों से जनसंवाद कर रहे थे। उसी दौरान उपायुक्त अजय कुमार ने श्रमदान कर हरियाणा उदय कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। सबसे वृद्ध व्यक्ति लेखराम ने पगड़ी पहनाकर उपायुक्त अजय कुमार का स्वागत किया। स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता रैली भी निकाली गई। उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली को रवाना किया।
उपायुक्त अजय कुमार ने सरकार की अमृत सरोवर योजना के तहत गांव बखेता के तालाब की खोदाई और सफाई के कार्य में श्रमदान करके हरियाणा उदय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रमदान के कार्य में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपायुक्त ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सामुदायिक संबंधों को मजबूत व बेहतर बनाना है। कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन, कानून प्रवर्तन एजेंसियां व जनता के बीच बेहतर संबंधों को बढ़ावा दिया जाएगा। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह जिला प्रशासन द्वारा चार गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर रोहतक के तहसीलदार मनोज अहलावत, गांव के सरपंच चांद सिंह, स्वच्छ भारत मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक मंजू ग्रेवाल, पीओ मनरेगा करतार सिंह, बीपीओ कुलदीप व निशा नांदल आदि मौजूद रहे।
आयु सत्यापन के लिए आयोजित होंगे विशेष शिविर : एडीसी
एडीसी महेश कुमार ने कहा कि अगले सप्ताह गांव में परिवार पहचान पत्र का सत्यापन करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। परिवार पहचान पत्र का पोर्टल खुला हुआ है। उन्होंने सरपंच से आग्रह किया कि वे आयु सत्यापन से संबंधित दस्तावेज शिविर में उपलब्ध कराएं ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा किया जा सके।
प्रशासन के संज्ञान में लाए समस्याएं : एसडीएम
एसडीएम राकेश कुमार सैनी ने कहा कि ग्रामीण समस्याओं को अपने तक सीमित न रखें, बल्कि अधिकारियों के संज्ञान में लाएं। ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो सके। हरियाणा उदय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को विभिन्न विभागों की गतिविधियों के बारे में जागरूक करना है। मनरेगा के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान शेड्यूल के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा।
तालाब के सुधारीकरण पर खर्च होंगे 24 लाख
उपायुक्त ने बताया कि गांव बखेता में तालाब की खोदाई और सफाई का कार्य मनरेगा योजना के तहत किया जा रहा है। इस कार्य को 130 श्रमिक 7 हजार 610 श्रमिक दिवस में पूरा करेंगे। लगभग साढ़े तीन एकड़ क्षेत्र के इस तालाब की खोदाई व सफाई का कार्य 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा और इस पर 24 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी।
ग्रामीणों ने ड्रेन में केमिकल डालने से पशुओं की मौत का मुद्दा उठाया
इस दौरान ग्रामीणों ने ड्रेन में केमिकल डालने से पशुओं की मौत का मुद्दा भी उठाया। इस पर उपायुक्त ने कहा कि घटना वाकई दुखद हैंं। वह ग्रामीणों की पीड़ा को समझ सकते हैं। इसकी क्षति पूर्ति के लिए केस तैयार करके जल्द से जल्द सरकार को भेजा जाएगा। नियमानुसार प्रदूषण करने वाली कंपनी से जुर्माना लेकर क्षतिपूर्ति की जानी चाहिए।