फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of father of two children found hanging in Ismaila, fear of murder

इस्माईला में दो बच्चों के पिता का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका

Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of father of two children found hanging in Ismaila, fear of murder
थाना सांपला के इस्माईला-11बी में दो बच्चों के पिता का शव फंदे से लटका मिला है। चाचा ने भतीजे की पत्नी व एक अन्य पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में इस्माईला-11बी निवासी दयानंद ने कहा है कि भाई-भाभी की मौत के बाद भतीजे-भतीजियों को उसी ने पाला है। उसका भतीजा जगबीर की शादी गुरुग्राम के सराय अलावर्दी निवासी आरती से हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। इसमें चार साल की बेटी व दो साल का बेटा शामिल है। जगबीर का अपनी पत्नी से मुटाव रहता था। इनका 18 नवंबर की रात तक 10 से 2 बजे तक आपस में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान एक युवक ने जगबीर को मारने की धमकी भी दी थी। अब पता लगा कि जगबीर ने फंदा लगा लिया है। घर गया तो वह मृत मिला। उसकी पत्नी ने इसे आत्महत्या बताया है। हमें शक है कि उसकी पत्नी ने एक युवक के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। इस मामले में सच्चाई का पता लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed