फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Darshan of Mata Vaishno Devi became expensive, roadways increased the fare

Rohtak News: माता वैष्णो देवी के दर्शन हुए महंगे, रोडवेज ने बढ़ाया किराया

Tue, 10 Sep 2024 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Darshan of Mata Vaishno Devi became expensive, roadways increased the fare
10सीटीके07..रोडवेज बस अड्डा। संवाद
रोहतक। माता वैष्णों देवी के दर्शन करना महंगा हो गया है। श्रद्धालुओं को अब कटरा तक 75 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। रोहतक से चंडीगढ़ जाने के लिए भी 10 रुपये अधिक देने पड़ेंगे। इसकी वजह परिवहन निगम की ओर से रोडवेज बसों का किराया बढ़ाना है। यह किराया वृद्धि पंजाब जाने वाली बसों पर लागू होगी।
विज्ञापन

जिले में रोहतक डिपो से रोजाना चंडीगढ़ के लिए 22 बसें चलती हैं। इनमें करीब 1100 यात्री सफर करते हैं। पहले यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए 300 रुपये का भुगतान करना पड़ता था, अब 310 रुपये देने हाेंगे। किराये में वृद्धि दर बुधवार सुबह से ही लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

अब 885 किराया लगेगा कटरा तक
कटरा के लिए एक ही बस जाती है। इसमें लगभग 50 यात्री रोजाना सफर करते हैं। कटरा के लिए पहले 810 रुपये किराया लगता था, अब 885 रुपये खर्च करने होंगे। किराये में बढ़ोतरी का कारण, पंजाब सरकार की ओर से तेल दरों में वृद्धि के बाद किराया बढ़ाना रहा है। इसके चलते प्रदेश मुख्यालय ने भी किराया बढ़ाने का नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने किराया बढ़ाया है। इसी वजह से मुख्यालय से पंजाब की तरफ जाने वाली बसों का किराया बढ़ाने का नोटिस जारी किया है।यह किराया वृद्धि बुधवार सुबह से लागू होगी।
कुलदीप सिंह, मुख्य निरीक्षक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed