फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dadm accident should be investigated: Dhankhar

डाडम हादसे की जांच होनी चाहिए : धनखड़

Wed, 05 Jan 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dadm accident should be investigated: Dhankhar
रोहतक। डाडम में हुए हादसे की जांच होनी चाहिए। जिसकी लापरवाही मिले उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। अंडमान निकोबार द्वीप में हुए शहीदों के परिजनों को प्रदेश भाजपा अपने खर्चे पर यात्रा करवा रही है। कांग्रेस ने तो आजादी से जुड़ी कई चीजें छिपा रखी थीं। सेल्यूलर जेल तोड़ने का प्लान था, लेकिन भाजपा ने स्मारक घोषित किया है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को प्रदेश में पूरे जोश, उत्साह व उमंग से मनेगी। ये बात मंगलवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहीं।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 23 जनवरी को सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर भव्य कार्यक्रम होंगे। 7500 वार्ड व पंचायत में एकसाथ सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक कार्यक्रम होंगे, जिनमें 5.60 लाख लोग शामिल होंगे। जलियांवाला बाग, अंबाला छावनी, नाहर सिंह का किला, हांसी की लाल सड़क, ऊधम सिंह का जन्म स्थान आदि जनप्रकाश में लाया जाएगा। सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभाग यात्रा निकालेंगे। कांग्रेस ने आजादी से जुड़ी बहुत चीजें छिपाकर रखी। सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज का योगदान कम आंककर दिखाया। लोगों को राष्ट्रीय स्थानों पर जाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा में बेरोजगार का ग्राफ बढ़ने पर कहा कि सरकार रोजगार मेला लगा रही है। युवाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया जा रहा है और सहायता की जा रही है। यूरिया की किल्लत के सवाल पर कहा कि हम काफी हद तक समस्या खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed