फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   women gone for bank found dead

जलते मिले शव की शिनाख्त: घर से बैंक के लिए निकली थी जींद की विधवा

Mon, 08 Feb 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 08 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
women gone for bank found dead

जसिया के पास शनिवार देर रात जलता मिला शव जींद के गांव लिजवाना खुर्द निवासी विधवा का निकला। महिला शनिवार को घर से बैंक जाने के लिए निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। रोहतक पुलिस ने शव के पास से मिले आधार कार्ड और बैंक की कॉपी के आधार पर महिला की शिनाख्त की। रात एक बजे रोहतक पुलिस महिला के घर पहुंची और परिजनों को वारदात की जानकारी दी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जसिया गांव के पास शनिवार रात सड़क पर एक महिला का शव जलता मिला था। शव बोरे में था, पास ही आधार कार्ड और बैंक की पासबुक कॉपी मिली थी। इसी के आधार पर महिला की पहचान जींद के  जुलाना के गांव लिजवाना खुर्द निवासी मुकेश (42) पत्नी नन्हेराम के रूप में हुई है। महिला के पति की करीब दस वर्ष पहले मौत हो गई थी।

विज्ञापन

 अब आशंका जताई जा रही है कि मुकेश को भरोसे में लेकर लिफ्ट देने के बहाने जुलाना से कहीं ले जाया गया और उससे दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। महिला बैंक से लौट रही थी, इसीलिए लूट की वारदात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया। अब पुलिस बैंक से यह जानकारी करेगी कि महिला ने कितना पैसा खाते से निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 1 बजे पता चला मां भी नहीं रहीं

करीब दस साल पहले सड़क हादसे के मुकेश के पति नन्हेराम की मौत हो गई थी। रात करीब एक बजे मुकेश के बच्चों को पता चला कि उनकी मां भी दुनिया से चली गई। मृतक के बड़े बेटे दीपक ने बताया कि मां दोपहर करीब 12 बजे जुलाना स्थित बैंक से रुपये निकालने के लिए गई थी।


 देर शाम तक मुकेश के घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा। रात करीब एक बजे रोहतक पुलिस उनके घर पहुंची और मुकेश की हत्या होने की सूचना दी। इस पर पूरे गांव में शौक की लहर दौड़ गई। सुबह होते ही ग्रामीण और परिजन पीजीआई रोहतक स्थित डेडहाउस आ गए। 


बाइक सवार से लिफ्ट लेकर पहुंची थी जुलाना

डेडहाउस पहुंचे परिजनों ने मुकेश की हत्या का शक किसी पर जाहिर नहीं किया है। ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश गांव से जुलाना तक एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर पहुंची थी। अब पुलिस ग्रामीणों की मदद से बाइक सवार से पूछताछ करेगी।


बच्चों की फीस भरनी थी इसलिए गई थी बैंक

मुकेश के तीन बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा दीपक फर्नीचर बनाने का काम सीख रहा है। उनका बेटा राजू, धर्मेंद्र और बेटी पूजा पढ़ाई करते हैं। मुकेश बच्चों की स्कूल फीस भरने के लिए बैंक से रुपये निकालने के लिए गई थी। मुकेश घरों में मेहनत मजदूरी करके  परिवार का गुजारा करती थी।


पहरावर मामले में खाली हाथ, अब जसिया में उलझी पुलिस

क्षेत्र में दो महिलाओं की हत्या कर उनके शवों में आग लगा दी गई। इस वारदात से पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस पहरावर में महिला का शव जलाने के मामले में अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस प्रशासन ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। अब पुलिस मुकेश हत्याकांड में भी हवा में हाथ-पैर मार रही है।


---

मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनाें को सौंप दिया गया है। अभी तक मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

इंस्पेक्टर विजय दहिया, सदर थाना, रोहतक।  


----

महिला मुकेश का शव रोहतक जिले के जसिया गांव के पास मिला है। रोहतक पुलिस ही मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि हत्या क्यों की गई है?

समुंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed