फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Virendra Singh treason : hundreds of recorded statements , over custody , the police

विरेंद्र सिंह पर राजद्रोह: सैकड़ों लोगों के बयान दर्ज, रिमांड खत्म, आज पेश करेगी पुलिस

Sun, 27 Mar 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 27 Mar 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Virendra Singh treason : hundreds of recorded statements , over custody , the police
राजद्रोह के आरोपी विरेंद्र सिंह को पेशी के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
राजद्रोह के आरोपी प्रोफेसर विरेंद्र सिंह का 8 दिनों का रिमांड पूरा होने पर उन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। राजद्रोह के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने सैकड़ों लोगों के बयान दर्ज किए हैं। ये सभी वे लोग हैं, जिन्होंने उपद्रव के दौरान विरेंद्र सिंह से मोबाइल पर बात की थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान जो अलग-अलग लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, ये बयान ही जांच का अहम हिस्सा होंगे।
विज्ञापन


डीएसपी पवन कुमार ने जांच का हिस्सा होने का हवाला देकर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कहा ये भी जा रहा है कि पुलिस फिर से विरेंद्र का रिमांड मांग सकती है। इसी पेशी के दौरान विरेंद्र के नार्को टेस्ट कराने संबंधी याचिका पर भी सुनवाई हो सकती है। बता दें कि एसआईटी मामले में पूर्व सीएम हुड्डा के पीए गांव सिद्घीपुर लोहा (झज्जर) निवासी परमेंद्र वत्स और कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष जयदीप धनखड़  सहित कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन


विरेंद्र को कोर्ट में पेश करने के दौरान जांच पड़ताल के मुख्य बिंदुओं का जिक्र किया जाएगा। अभी जांच के किसी भी हिस्से को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पवन कुमार एसआईटी इंचार्ज।

ये है मामला

आरोप है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार रहे प्रोफेसर विरेंद्र ने जाट आरक्षण आंदोलन को भड़काया। उनका एक विवादित ऑडियो टेप सामने आया था, जिसमें वे आंदोलन को दूसरी जगह भी शुरू करने की बात कह रहे हैं। इस टेप के आधार पर भिवानी के रिटायर्ड कैप्टन पवन कुमार ने प्रोफेसर विरेंद्र सिंह और दलाल खाप के प्रवक्ता कैप्टन मानसिंह के खिलाफ  राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed