फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two students murdered in Rohtak of Haryana

रोहतक: सुनारिया कलां व गिरावड़ में 35 मिनट के अंतराल में 12वीं के दो छात्रों की चाकू मारकर हत्या

Tue, 28 Dec 2021 09:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 09:49 PM IST
सार

दोनों हत्या की घटनाओं में गांव के ही युवकों के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two students murdered in Rohtak of Haryana
मृतक छात्र मोहित का फाइल फोटो दूसरी ओर साहिल की हत्या के मामले में गिरावड़ गांव में जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में सुनारिया व गिरावड़ गांव में 35 मिनट के अंतराल में मंगलवार का दो छात्रों की हत्या कर दी गई। दोनों 12वीं के छात्र थे। दोनों ही वारदात में गांव के ही युवकों के नाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
वारदात 1
एक दिन पहले कक्षा के छात्र व कक्षा की लड़की के भाई के बीच झगड़े में बीचबचाव पड़ा मोहित को महंगा
पुलिस के मुताबिक सुनारिया कलां निवासी अनूप ने दी शिकायत में बताया कि वह चाय की दुकान चलाता है। उसके पांच बच्चे हैं। सबसे छोटा 18 वर्षीय बेटा मोहित गांव के सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ता था। सुबह वह घर से स्कूल गया। दोपहर करीब दो बजे गांव के युवक शमशेर ने बताया कि आपके लड़के के साथ कुछ लड़के झगड़ा कर रहे हैं। वह अपने भतीजे अमित के साथ गांव के कुतनवाला जोहड़ के पास पहुंचा। उसकी छाती व पेट से खून बह रहा था। वह उसे ऑटो से पीजीआई ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


करवाया था बीच बचाव
पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता ने बयान दिया है कि जब वह अपने बेटे को पीजीआई ले जा रहा था, तब रास्ते में मोहित ने बताया कि सोमवार को उसकी कक्षा के लड़के चिराग का कक्षा की ही एक लड़की के भाई आदर्श का झगड़ा हो गया था। उसने, दोस्त अमित व अमन ने चिराग को छुड़वाया था। मंगलवार को आदर्श, गौरव उर्फ पंजाबी, सुमित उर्फ मीतू, उदय भान उर्फ काला, सुमित उर्फ बटटू आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। साथ ही चाकू से वार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात 2
गिरावड़ में पंचायती समझौते के बावजूद स्कूल से लौट रहे छात्र की गला रेतकर हत्या
महम चौबीसी के गांव गिरावड़ में मंगलवार दोपहर करीब चार बजे स्कूल से लौट रहे छात्र साहिल (19) की बेरहमी से गला काट कर हत्या कर द गई।  इस संबंध में गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सामने आ रही है। चार महीने पहले साहिल का गांव के ही युवकों से झगड़ा हुआ था, हालांकि पंचायत में इसमें समझौता हो गया था।

पुलिस के मुताबिक गिरावड़ गांव निवासी कप्तान सिंह ने दी शिकायत में बताया कि टेलर के तौर पर कार्य करता है। उसका बेटा साहिल गांव के सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ता था। हर रोज की तरह सुबह स्कूल गया। छुट्टी के बाद करीब दो बजकर 35 मिनट पर साहिल घर आ रहा था।

रास्ते में उसे आश्रम के नजदीक गांव के पांच युवकों ने घेर लिया। एक युवक ने साहिल की गर्दन पर चाकू से वार किया। इसके बाद पेट में वार किया। साहिल मौके पर ही गिर गया और उसने दम तोड़ दिया। आरोपी हथियारों सहित घटनास्थल से फरार हो गए। कप्तान सिंह का  भतीजा नरेश किसी गांव से आ रहा था।

रास्ते में उसने  साहिल जमीन पर पड़ा देखा। साहिल की मौत हो चुकी थी। वह शव घर लेकर आया। सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय सज्जन सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया ने वारदात स्थल की जांच पड़ताल की। देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

गिरावड़ गांव में हुई हत्या के मामले में कुछ युवकाें का हिरासत में लिया गया है। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। जबकि सुनारिया गांव में हुई हत्या के मामले में कार्रवाई की जा रही है। सुनारिया गांव में वारदात के पीछे युवकों का एक दिन पहले झगड़ा, जबकि गिरावड़ में चार माह से चल रहा विवाद का मामला सामने आ रहा है।- उदय सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed