{"_id":"58b7256d4f1c1b965e83286b","slug":"snatching-haryana-rohtak-crime-police-snattchers-poss-area-rohtak-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बाइक सवारों ने शिक्षिका के गले चेन झपटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर बाइक सवारों ने शिक्षिका के गले चेन झपटी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 02 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
स्नैिचिंग
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रीत विहार कॉलोनी में बुधवार दोपहर बाद स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से उस समय चेन झपट ली जब वह जब घर में प्रवेश कर रही थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। वारदात पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक फरार होते हुए नजर आ रहे हैं। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रीत विहार कॉलोनी निवासी पारुल जग्गा ने बताया कि वह आरकेपी मदीना स्कूल में शिक्षिका है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद महिला अपने घर आ रही थी।
महिला शिवाजी चौक पर बस से उतरकर यहां से पैदल प्रीत विहार की तरफ चल दी। जब महिला अपने घर के गेट के पास पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आये। आरोपियों ने पहले तो शिक्षिका के पास आकर बाइक की स्पीड कम की फिर अचानक पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से चेन तोड़ ली। चेन तोड़ने के बाद दोनों आरोपी बाइक पर कन्हैली रोड की तरफ फरार हो गये। शिक्षिका ने जब शोर मचाया तो कुछ लोगों ने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। शिक्षिका ने बताया कि जो युवक बाइक चला रहा था उसने हेलमेट पहन रखा था। इसके अलावा पीछे बैठे आरोपी ने नीले रंग की टोपी वाली जैकेट पहन रखी और मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बाइक पर नंबर नहीं था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं, शिक्षिका ने बताया कि पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है जिसमें आरोपी सफेद रंग की बाइक पर फरार होते नजर आ रहे हैं। अभी तक आरोपियों के बारे में कोई भी सुराग नहीं लगा है।
लगातार बढ़ रही हैं वारदात
इससे पहले भी स्नेचिंग की कई वारदात सामने आ चुकी हैं। करीब पंद्रह दिन पहले बाइक सवार आरोपियों ने सब्जी मंडी क्षेत्र में एक महिला से उसका पर्स छीन लिया था। इसके दो दिन बाद ही डेयरी मोहल्ला के पास महिला प्रिंसिपल से बैग छीन लिया था। इसके अलावा बाइक सवार आरोपियों ने जगदीश कॉलोनी में घर के बाहर बैठी सीए की वृद्धा मां के कानों से बालियां तोड़ ली थीं। पुलिस अभी तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
शिक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एक सीसीटीवी की फुटेज आई है जिसमें आरोपी बाइक पर फरार होते नजर आ रहे हैं। बुधवार को ऑरेटर न होने के कारण फुटेज निकलवाई नहीं जा सकी है। वीरवार को फुटेज निकलवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पंकज, एएसआई, शिवाजी कॉलोनी थाना।