फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, pgi, medical, doctor,, demand, haryana rohtak, crime

पीजीआई के डॉक्टर पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, गंभीर

Wed, 31 Aug 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 31 Aug 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
rohtak, pgi, medical, doctor,, demand, haryana rohtak, crime
डॉक्टर पर चाकूओं से किया हमला - फोटो : amar ujala
संजय कॉलोनी में देर रात आधा दर्जन युवकों ने घर में घुसकर पीजीआई में कार्यरत डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। गंभीर हालत में घायल डॉक्टर को पीजीआई इमरजेंसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मामला मंगलवार रात करीब दस बजे का है। पीजीआई के एनाटॉमी विभाग में तैनात डॉ. संजय गुप्ता ड्यूटी से अपने घर लौटे थे। मकान के पास में कुछ लोग पेंट कर रहे थे, जो डॉक्टर के घर में ताकझांक कर रहे थे। आरोप है कि डॉक्टर के विरोध करने पर उन्होंने गाली देनी शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि पेंट करने वाले युवकों ने अपने कुछ अन्य साथियों को बुला लिया और घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू और लाठी-डंडों से डॉक्टर पर कई वार कर दिए। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। डॉक्टर के साथ मारपीट के बाद आरोपी वहां से भाग निकले, जिसके बाद डॉक्टर को बेहोशी की हालत में पीजीआई इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पीजीआई थाना पुलिस को भी दे दी गई थी। हालांकि देर रात तक पीड़ित की तरफ से लिखित में शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed