फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, himself to police policeman shot in women police station, death, haryana rohtak

महिला थाने में सिपाही ने खुद को गोली मारी, मौत

Wed, 01 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 01 Jun 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
rohtak, himself to police policeman shot in women police station, death, haryana rohtak
महिला थाने की पीसीआर में ड्राइवर था - फोटो : amar ujala
 महिला थाना परिसर में मंगलवार रात एक सिपाही ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। झज्जर जिले के लोहा खुर्द का रहने वाला सिपाही काफी समय से महिला थाने की पीसीआर में बतौर ड्राइवर तैनात था। सूत्रों के अनुसार दर्शन पिछले कई दिनों से तनाव में रहता था। वह किसी से ढंग से बात नहीं कर रहा था। उससे परेशानी के बारे में पूछा भी गया, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। गोली मारने की जानकारी मिलने पर एसपी शशांक आनंद व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की गई। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन आत्महत्या के कारण का पता नहीं लग सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाने के बाद उसके परिजन भी देर रात मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


झज्जर जिले के लोहा खुर्द गांव का रहने वाला दर्शन लाल (32) पुत्र धर्मबीर कई माह से महिला थाने में तैनात था। उसकी ड्यूटी फिलहाल पीसीआर नंबर एक में बतौर ड्राइवर थी। वह मंगलवार देर शाम पुलिस कर्मियों के साथ गश्त करके आया था और पीसीआर थाने में आगे की ओर खड़ी करके पीछे चल गया। काफी देर बाद उसने अपनी कनपटी से रिवाल्वर सटाकर गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने का पता चलते ही महिला थाना एसएचओ गरिमा सिंह और सिविल लाइन एसएचओ रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। इस बारे में एसपी को बताया गया तो उनके अलावा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी शशांक आनंद ने बताया कि दर्शन शादीशुदा था और उसका परिवार गांव में रहता है। रोहतक में दर्शन किराए पर कमरा लेकर रहता था। उसकी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है, लेकिन एसपी कहा कहना है कि उसके परिजनों से बातचीत करने के बाद आत्महत्या के कारणों का पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed