{"_id":"5925ea434f1c1b260c535a98","slug":"rohtak-gangrape-girl-maham-rape-crime-rohtak-kidnap","type":"story","status":"publish","title_hn":"महम में सातवीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महम में सातवीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 25 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महम की सातवीं कक्षा की छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी कर एक आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले में पकड़े गये आरोपी मनीष ने दावा किया है कि केवल उसी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। मगर पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। आरोपी मनीष एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी जांच पड़ताल की जा रही है। क्योंकि पीड़िता ने सात लोगों पर आरोप लगाया था। वहीं महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा ने दावा किया है कि लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं किया गया था। बल्कि पकड़े गये आरोपी ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया था। प्रभारी का कहना है कि लड़की ने जो सामूहिक दुष्कर्म का बयान दिया था वह अपने पिता और भाई के दबाव में दिया था। अब पुलिस लड़की के पिता और भाई पर भी केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
बता दें कि महम की छात्रा को 11 अप्रैल को उसके भाई ने बीड़ी बंडल लेने दुकान पर भेजा था। इसी बीच बाइक पर सन्नी और मोनू आए और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। वे उसे महम के एक फार्म हाउस के पास एक खाली मकान पर ले गए। यहां पर पहले से ही तीन युवक मौजूद थे। यहां पर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद कार में सवार होकर एक महिला और एक पुरुष संबंधित कमरे में आये। वह छात्रा को जींद के जुलाना के एक होटल में ले गए। यहां पर ही आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी थी कि यदि किसी को कुछ भी बताया तो जान से मार देंगे। बाद में पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं किया गया था। बल्कि पकड़े गये आरोपी ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया था। लड़की ने जो सामूहिक दुष्कर्म का बयान दिया था वह अपने पिता और भाई के दबाव में दिया था। लड़की के पिता और भाई पर भी केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
गरिमा, महिला थाना प्रभारी।