{"_id":"57ec1f934f1c1b7927573d19","slug":"rohtak-gang-rape-rape-victim-rohtak-through-on-the-road-women-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलानौर दुष्कर्म मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर थाने में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलानौर दुष्कर्म मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर थाने में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलानौर थानाक्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला के आत्महत्या करने के मामले में ग्रामीणों ने बुधवार को थाने का घेराव किया। उन्होंने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा काटा। इसके बाद ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंच गए। ग्रामीणों ने यहां एसपी से सामूहिक दुष्कर्म के अन्य आरोपियों को पकड़ने की मांग की। एसपी ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तो सभी लौट गए।
लघु सचिवालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अभी तक अन्य आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस जांच से बचने के लिए एक ही आरोपी को शामिल मान रही है, जबकि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में गैंगरेप का आरोप लगाया था। पुलिस मामले को टालने की कोशिश कर रही है।
यह है मामला
पीड़िता गत शुक्रवार को घर में सोई थी। वह रात में लगभग 10 बजे शौच के लिए उठी। घर में शौचालय नहीं होने से वह बाहर चली गई। महिला का आरोप था कि गांव के सुनील सहित अन्य चार युवकों ने अपहरण किया और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पीड़िता ने पहले पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में सरकारी वकील को दिए बयान में उसने केवल सुनील पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया।