{"_id":"67331f3a7dc9eb4a2f0db9e0","slug":"rohtak-first-took-lift-and-then-looted-rs-12000-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पहले ली लिफ्ट फिर लूटकर ले गए 12 हजार, निदाना-मदीना रोड पर हुई घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: पहले ली लिफ्ट फिर लूटकर ले गए 12 हजार, निदाना-मदीना रोड पर हुई घटना
Tue, 12 Nov 2024 02:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:56 PM IST
सार
पीड़ित ने थाना बहुअकबपुर क्षेत्र में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विस्तार
रोहतक में एक व्यक्ति को रिश्तेदारी में जाते समय दो युवकों को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। युवकों ने व्यक्ति से 12 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। हालांकि पुलिस इस मामले को चोरी का बता रही है।
खरकड़ा गांव निवासी मदनलाल एक निजी कंपनी में काम करते हैं और वह सोमवार की शाम को रोहतक से अपनी रिश्तेदारी में निडाना गांव जा रहे थे। जब वह बाइक से मदीना-निदाना रोड पर पहुंचे तो दो युवकों ले लिफ्ट मांगी। कुछ दूर चलने पर युवकों ने बाइक रुकवाई और बैग छीन लिया। इसके बाद जबरन उससे 12 हजार रुपये निकालकर ले गए।
पीड़ित ने विरोध किया तो उसे धमकी देकर चुप करा दिया। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी है। गौरतलब है कि आठ नवंबर को थाना शिवाजी काॅलोनी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल छीना था।