फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, crime, snatching, jail, mobile location, pgi staff, mobile, arrest, haryana

महिला वकील से छीना मोबाइल, लोकेशन मिली तो पीजीआई सफाई कर्मचारी सहित दो पहुंचे सलाखों के पीछे

Sun, 19 Jun 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 19 Jun 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
rohtak, crime, snatching, jail, mobile location, pgi staff, mobile, arrest, haryana
जेल - फोटो : Demo pic
महिला वकील से छीने गए मोबाइल को खरीदने पर पीजीआई के सफाई कर्मचारी को सलाखों के पीछे जाना पड़ गया। मोबाइल की लोकेशन से पुलिस आरोपी खरीदार सफाई कर्मचारी सुनारिया कला निवासी लक्ष्मीनारायण तक पहुंची। इसके बाद छीनाझपटी करने वाले दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मूलरूप से खरखौदा हाल विजय नगर निवासी अमित उर्फ अंडा और सुनारिया कला निवासी विनित उर्फ छोटे सहित लक्ष्मीनारायण को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अमित और विनीत को दो दिन के रिमांड में भेज दिया जबकि लक्ष्मीनारायण को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


आठ मार्च को मयूर विहार चौक से आरोपियों ने महिला वकील से पर्स छीना था। इसमें मोबाइल भी था। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल को ट्रेस किया। जनता कॉलोनी चौकी एएसआई बिजेन्द्र सिंह को पता चला कि छीना गया मोबाइल सुनारिया कला के लक्ष्मीनारायण के पास है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पीजीआई में सफाई कर्मचारी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि उसने विनित और विजय से मोबाइल खरीदा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मोबाइल को कुछ रुपयों में लक्ष्मीनारायण को बेच दिया था। मामले में पकड़े गया आरोपी अमित 8 वीं कक्षा फेल है। आरोपी पर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज है। साथ ही आरोपी विनित ने 10वीं पास कर रखी है।
विज्ञापन


कई और मामलों के हो सकते हैं खुलासे

पुलिस रिमांड में आरोपियों से महिला के पर्स सहित अन्य सामान की पूछताछ करेगी। पुलिस की मानें तो दोनों आरोपियों से और भी मामलों के खुलासे हो सकते हैं। साथ ही उनके गिरोह के अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह था मामला

8 मार्च को विश्वकर्मा नगर निवासी सोनिका जांगड़ा मयूर विहार स्थित जैन स्नातक के पास से गुजर रही थी। सोनिका रोहतक  कोर्ट में वकील है। इसी बीच दो आरोपी उनका पर्स छीनकर फरार हो गए थे। वारदात के समय सोनिका के पर्स में 4700 रुपये, एक मंगलसूत्र, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। शिवाजी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed